फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Challenge to save prestige for ruling party and opportunity for opposition in UP Nikay Chunav

UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव से निकलेगा बड़ा संदेश, दिल्ली तक पहुंचेगी धमक; लखीमपुर खीरी में मतदान कल

Wed, 03 May 2023 10:12 AM IST
मुकेश कुमार आशीष कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
आशीष कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 May 2023 10:12 AM IST
सार

राजनीतिक जानकार निकाय चुनाव को 2024 के लोकसभा चुनाव का लिटमस टेस्ट मान रहे हैं। क्योंकि, इन चुनावों के परिणाम ही लोकसभा चुनाव की सियासी तस्वीर पेश करेंगे, जिनके आधार पर सियासी दल अपनी रणनीति बनाएंगे।

विज्ञापन
Challenge to save prestige for ruling party and opportunity for opposition in UP Nikay Chunav
यूपी नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले की चार नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों में चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार शाम को थम गया। अब बाजी मतदाता के हाथों है। निकाय चुनाव में जिले के 4.44 लाख मतदाता चार मई को मतदान करेंगे। यह चुनाव भले ही नगरीय और स्थानीय हैं, मगर इसकी गूंज और धमक दिल्ली तक सुनाई देनी वाली है।

विज्ञापन


निकाय चुनाव भले ही स्थानीय मुद्दों पर लड़े जा रहे हों, लेकिन जिस जोश खरोश से सियासी दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं, उससे यह पूरी तरीके से साफ हो गया है कि चाहे सत्तापक्ष हो या विपक्ष चुनाव में कोई भी अपनी कोर कसर बाकी नहीं रख रहा। सत्तारुढ़ दल भाजपा के लिये जिले में जहां अपनी प्रतिष्ठा बचाने की चुनौती है। वहीं, विपक्ष इस चुनाव को नए मौके के रूप में देख रही है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक जानकार इसे अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव का लिटमस टेस्ट मान रहे हैं। क्योंकि, इन चुनावों के परिणाम ही 2024 के लोकसभा चुनाव की सियासी तस्वीर पेश करेंगे, जिनके आधार पर सियासी दल अपनी रणनीति बनाएंगे। इसीलिए सत्तारुढ़ भाजपा से लेकर समूचा विपक्ष अपनी अपनी सियासी पिच पर पूरी ताकत के साथ टेस्ट मैच खेल रही है, जिससे चुनाव परिणाम बाद वह अपना अपना सियासी ताप माप सकें।

नगर पालिका की दो सीटों पर खिला था कमल 

2017 के निकाय चुनाव में भाजपा को नगर पालिका में 50 फीसदी और नगर पंचायत में एक तिहाई सीटों पर सफलता मिली थी। चार नगर पालिका में भाजपा ने दो सीटों लखीमपुर व मोहम्मदी पर ही जीत दर्ज की थी, जबकि पलिया में सपा व गोला में निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी थी। उधर, छह नगर पंचायत में भी दो सीटों खीरी टाउन व सिंगाही पर भाजपा ने परचम लहराया था। 

एक सीट धौरहरा कांग्रेस के खाते में गई थी, जबकि शेष अन्य तीन ओयल, मैलानी और बरवर में निर्दलीय प्रत्याशी भारी पड़े थे। हालांकि, 2017 के चुनाव से 2023 का चुनाव इसलिए भी अलग है, क्योंकि पिछली बार निकाय चुनाव में जहां जिले में चार नगर पालिका और छह नगर पंचायत थीं, वहीं इस बार दो नवसृजित पंचायतों निघासन व भीरा के चलते निकाय चुनाव का दायरा बढ़ गया है। 

निकाय- वार्ड- मतदाता- अध्यक्ष प्रत्याशी
1. लखीमपुर- 30-155376- आठ
2. गोला-25-58377- 14
3. पलिया-25-39043- छह
4. मोहम्मदी-25-41012- सात
5. धौरहरा- 17-28225- 10
6. खीरी-16- 31676- आठ
7. सिंगाही- 13-15337- छह
8. मैलानी-12-11749- छह
9. ओयल-11-10515- नौ
10. बरवर-11- 11645- सात

नवगठित नगर पंचायत
निकाय- वार्ड- मतदात- अध्यक्ष प्रत्याशी
11. भीरा- 15- 18802- सात
12. निघासन-15- 23042- 11

जिले की फैक्ट फाइल
1. नगर पालिका- चार
2. नगर पंचायत- आठ
3. कुल वार्ड- 215
4. कुल मतदाता- 444799 (पुरुष- 233267, महिला-211532)
5. मतदेय स्थल-480
6. मतदान केंद्र- 116
7. संवेदनशील बूथ- 39
8. संवेदनशील मतदेय स्थल- 169
9. अति संवेदनशील मतेदय स्थल-121
10. अति संवेदनशील प्लस मतदेय स्थल- 52
11. अति संवेदनशील मतदान केंद्र- 29
12. अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र-11
13. मतदान कर्मियों की संख्या-20350
14. रिजर्व कर्मचारी-2304
15. जोनल मजिस्ट्रेट- 17
16. सुपर जोनल मजिस्ट्रेट- 12
17. सेक्टर मजिस्ट्रेट- 39
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed