फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chairman and EO came face to face

चेयरमैन और ईओ आए आमने सामने

Tue, 12 Apr 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो पलियाकलां।
ब्यूरो पलियाकलां। Updated Tue, 12 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Chairman and EO came face to face
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
जमकर हुआ नगर पालिका बैठक में हंगामा, स्थगित
विज्ञापन

चेयरमैन और पालिका सदस्यों ने लगाया अभद्रता का आरोप, धरना और नारेबाजी
 ईओ के खिलाफ पहुंचे डीएम के दरबार, की शिकायत

 विवादों से जूझ रही नगर पालिका एक बार फिर एक नए विवाद में आ गई है। यहां हो रही बोर्ड की बैठक में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ और बैठक टल गई। बताया गया है कि बात तब बिगड़ी जब एक नामित सदस्य ने कमीशन के मामले को उठाया। इसके बाद  चेयरमैन और ईओ/एसडीएम आमने-सामने आ गए। चेयरमैन और पालिका सदस्य ने उन पर अभद्रता का आरोप लगाया और हंगामा काटने लगे और वह वहां से चले गए। इसके बाद चेयरमैन और सदस्यों ने पालिका परिसर में जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन कर उनके खिलाफ नारेबाजी भी की।  चेयरमैन के साथ नामित सदस्यों को छोड़ तकरीबन सभी सदस्य जिला मुख्यालय पर डीएम के दरबार में पहुंचे और शिकायत की। 
बता दें कि नगर पालिका बोर्ड की बैठक दो बार से ईओ/ एसडीएम की गैरमौजूदगी की वजह से टल गई थी। इससे बजट लटका हुआ था और उम्मीद थी कि मंगलवार को होने वाली बैठक सही सलामत हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बैठक शुरू होते ही एक नामित सदस्य ने कमीशन का मामला उठा दिया । जिस पर चेयरमैन केबी गुप्ता और प्रभारी ईओ और एसडीएम आलोक वर्मा आमने सामने आ गए। इसके बाद सदस्यों ने चेयरमैन के पक्ष में हंगामा शुरू कर दिया और प्रभारी ईओ के खिलाफ खूब बयानबाजी की। यहां से प्रभारी ईओ चले गए और चेयरमैन और पालिका सदस्य भी बाहर निकल आए। बैठक टल गई और बाहर आकर चेयरमैन और पालिका सदस्यों ने प्रभारी ईओ आलोक वर्मा के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। आरोप है कि प्रभारी ईओ केबी गुप्ता के साथ अभद्रता की और जेल भिजवाने की धमकी दी । फोन पर पालिकाध्यक्ष ने डीएम से इस मामले की शिकायत की और फिर चेयरमैन नामित सदस्यों को छोड़ तकरीबन सभी सदस्यों के साथ जिला मुख्यालय पर डीएम कार्यालय पहुंचे और पूरे प्रकरण को बता कर प्रभारी ईओ पर कार्रवाई की मांग की। बताया गया है कि डीएम ने आश्वासन दिया है कि प्राथमिकता के आधार पर इस मामले को देखेंगे।
विज्ञापन

पालिका में इस दौरान काफी अफरा तफरी का माहौल रहा।
 कर्मचारी संगठन, चेयरमैन के विरोध में आया

स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ ने प्रकरण पर एक पत्र अधिशासी अधिकारी को देते हुए आरोप लगाया है कि पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता ने 12 अप्रैल को पालिका बोर्ड की बैठक में एसडीएम आलोक वर्मा  जिनके पास अधिशासी अधिकारी का भी दायित्व है के साथ अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए अभद्र व्यवहार किया। पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि एसडीएम की ओर से पालिकाध्यक्ष के विरुद्ध दर्ज कराए गए मुकदमे के कारण निपट लेने की धमकी भी दी गई। पत्र में कहा गया है कि विरोध में अब पालिका कर्मचारी भी कूद पड़े हैं । पालिका कर्मचारियों ने उक्त प्रकरण मे पालिकाध्यक्ष के खेद न प्रकट करने अथवा प्रशासन के उनके विरुद्ध इस प्रकरण मे कोई कार्रवाई न किए जाने की स्थिति मे  आंदोलन शुरू करते हुए हड़ताल पर जाने की धमकी दी है ।  स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ  ने चेयरमैन पर कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार और धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह तो बर्दाश्त कर गए लेकिन अधिकारियों के साथ भी यही व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed