{"_id":"694ec9c3c7aaa0490c05b810","slug":"cdo-listened-to-public-problems-in-amkotwa-gave-instructions-for-their-resolution-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-164530-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अमकोटवा में सीडीओ ने सुनीं जनसमस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अमकोटवा में सीडीओ ने सुनीं जनसमस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
Fri, 26 Dec 2025 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मनरेगा स्थान पर लागू की गई वीबीजी राम योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। नकहा ब्लाॅक के अमकोटवा में ग्राम पंचायत में सीडीओ अभिषेक कुमार ने ग्रामीणों की जनसुनवाई की। साथ ही योजना के बारे में बताया। सीडीओ के साथ ही प्रशिक्षु आईएएस मनीष धारवे भी रही।
सीडीओ ने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। सीडीओने बताया कि ग्रामीणों को 100 दिन के स्थान पर 125 दिन का रोजगार मिलेगा। साथ ही, समय से काम उपलब्ध न कराए जाने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। सीडीओ ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।
इधर, श्रावस्ती जनपद में आयोजित ग्राम चौपाल से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के संबोधन का लाइव प्रसारण जिले की सभी ग्राम पंचायतों में किया गया।