फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CDO did not find 15 employees in the offices notice issued in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: सीडीओ के निरीक्षण में दफ्तरों से नदारद थे 15 कर्मचारी, नोटिस जारी... वेतन रोका

Thu, 12 Dec 2024 07:11 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Dec 2024 07:11 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी में सीडीओ अभिषेक कुमार ने बुधवार को विकास भवन में निरीक्षण किया। इस दौरान दफ्तरों में कई कर्मचारी नहीं मिले। इनको नोटिस जारी किया गया। 

विज्ञापन

विस्तार

लखीमपुर खीरी के विकास भवन में पहुंचने वाले अफसरों और कर्मचारियों की हकीकत जानने के लिए बुधवार को सीडीओ अभिषेक कुमार ने खुद ही औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में 15 कर्मचारी गैर हाजिर मिले, जिनका वेतन रोकने के साथ ही नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया। सीडीओ के औचक निरीक्षण में विकास भवन में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


सीडीओ ने बुधवार सुबह करीब 10.05 बजे विकास भवन के कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिला समाज कल्याण विभाग में भूपराम राना, सैय्यद साद, शिवनंद न भारती, अजय कुमार, सुशील कुमार, एकता सिंह गायब मिलीं। 
विज्ञापन


वहीं जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय में डॉ. मंजू दीक्षित, नीति शर्मा, प्रवीन कुमार, सीवीओ दफ्तर में कनिष्क सहायक रजत प्रताप सिंह, डीडीओ दफ्तर से प्रधान सहायक उस्मान खां, पत्रवाहक कृष्ण प्रताप सिंह, जनजाति विभाग की पत्रवाहक गौरी आदि 15 कर्मी गैर हाजिर रहे। सीडीओ अभिषेक कुमार ने सभी अफसरों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी समय पर कार्यालय पहुंचे, नहीं तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed