फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CDO asked for the list of dilapidated schools, wrote a letter to all EOs

Lakhimpur Kheri News: सीडीओ ने जर्जर स्कूलों की मांगी सूची, सभी ईओ को लिखा पत्र

Mon, 28 Jul 2025 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
CDO asked for the list of dilapidated schools, wrote a letter to all EOs
लखीमपुर खीरी। राजस्थान की घटना के बाद जिला प्रशासन ने भी जर्जर स्कूलों को लेकर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों के ईओ को पत्र लिखकर जर्जर स्कूलों की सूची मांगी है, ताकि उनको दुरुस्त कराया जा सके।
विज्ञापन

सीडीओ ने ईओ को लिखे पत्र में कहा है कि राजस्थान में विद्यालय की छत गिरना एक दुखद घटना है। इसको ध्यान में रखकर शासन ने निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी विद्यालयों एवं निजी विद्यालय भवनों की संरचनात्मक स्थिति का तत्काल भौतिक सत्यापन कराया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन

सीडीओ ने निर्देश दिए कि नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत क्षेत्र में आने वाले सभी सरकारी व निजी स्कूलों के भवनों का स्थलीय निरीक्षण कर भवनों, कक्षों, बाउंड्रीवॉल आदि का आकलन कराएं। किसी भी विद्यालय भवन में दरार, क्षति, जर्जरता या अन्य किसी प्रकार की असुरक्षित स्थिति मिलती है तो ऐसे विद्यालयों को तत्काल किसी वैकल्पिक एवं सुरक्षित भवन में शिफ्ट किया जाए। विद्यालयवार सत्यापन रिपोर्ट व फोटोग्राफ दो दिन में मांगी गई है। सीडीओ ने निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed