फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CBSE team won the netball match by 11-8

Lakhimpur Kheri News: नेटबॉल में सीबीएसई टीम ने 11-8 से जीता मैच

Thu, 14 Aug 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 14 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
CBSE team won the netball match by 11-8
क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में वाॅलीबॉल प्रतियोगिता के दौरान मैच खेलते खिलाड़ी। स्रोत : कॉलेज - फोटो : संवाद
लखीमपुर खीरी। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश शारीरिक शिक्षा व खेल विभाग की ओर से 36वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को आयोजित की गई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में शतरंज, हैंडबॉल, फुटबॉल और नेटबॉल के मुकाबले हुए। इनमें विद्या भारती के चार प्रांतों के 47 से अधिक स्कूलों से आए 510 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करके शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अंडर-14 नेटबॉल में पंडित दीनदयाल सीबीएसई टीम ने दीनदयाल यूपी बोर्ड की टीम को 11-8 से हराया। अंडर-14 हैंडबॉल में सीबीएसई टीम ने यूपी बोर्ड की टीम को 16-1 से बड़ी शिकस्त दी, जबकि एनटीपीसी टांडा (अंबेडकरनगर) ने सरस्वती विद्या मंदिर फतेहपुर को 8-0 से परास्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग हैंडबॉल में पंडित दीनदयाल यूपी बोर्ड ने फतेहपुर की टीम को 11-3 से मात दी। अंडर-19 बालिका वर्ग हैंडबॉल में सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज लखीमपुर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीबीएसई को हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन



प्रतियोगिता से पहले क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद ने मैदान में जाकर खिलाड़ियों से मुलाकात करके उनका हौसला बढ़ाया। प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि 14 अगस्त को खिताबी मुकाबलों के बाद विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed