{"_id":"5e5526fb8ebc3ec9857fa3e9","slug":"cbse-exam-2020-lakhimpur-news-bly3972695101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : छह केंद्रों पर प्रमुख विषयों की परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : छह केंद्रों पर प्रमुख विषयों की परीक्षा आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा) बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं के प्रमुख विषयों की परीक्षा आज से शुरू हो रही है। इसके लिए जिले के छह विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें 5220 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा नकलविहीन और पारदर्शिता के साथ कराने के लिए सीबीएसई ने सख्त नियम बनाए हैं। नकल की शिकायत मिलने पर परीक्षा केंद्र की मान्यता भी समाप्त होगी।
सीबीएसई के को-ऑडिनेटर शैलेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि 10 वीं के मुख्य विषय की परीक्षा आज और 12 वीं की कल से शुरू होगी। दोनों में पहला पेपर अंग्रेजी का होगा। 10 वीं के पेपर 18 मार्च को और 12 वीं के 30 मार्च को समाप्त होंगे। पेपर बुधवार सुबह 10.30 बजे से शुरू होंगे। को-ऑडिनेटर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा संपन्न होगी और सभी सेंटर जियो मैपिंग से टैग हैं। उन्होंने बताया कि औचक निरीक्षण के लिए ऑर्ब्जवर की टीम बनी है। नकल आदि की शिकायत मिलने पर परीक्षा केंद्र की मान्यता तक निरस्त होगी।
ये हैं परीक्षा केंद्र
डॉन बास्को कॉलेज-लखीमपुर, दून इंटरनेशनल स्कूल-पलिया, दून पब्लिक स्कूल-मोहम्मदी, गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल-पलिया, अजमानी इंटनेशनल स्कूल-लखीमपुर, श्रीराजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी-गोला
विज्ञापन
पंजीकृत परीक्षार्थी
10 वीं- 3161
12 वीं- 2059
छात्रों के लिए निर्देश
परीक्षार्थियों को 9.45 पर सेंटर पहुंचना होगा, 10 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी, आईडी कार्ड के साथ यूनिफार्म में जाना होगा, पेन, पेंसिल, इरेजर, स्केल के अलावा अन्य सामग्री प्रतिबंधित होगी, घड़ी पहनकर आना प्रतिबंधित रहेगा।
परीक्षक के लिए निर्देश
प्रश्नपत्र का बंडल परीक्षक के सामने खोलें, बंडल पर दो परीक्षक और दो परीक्षार्थी के हस्ताक्षर कराएं, नकल करने वाले छात्र की फोटो बोर्ड को तुरंत भेजें, परीक्षा कक्ष में मोबाइल लेकर न जाएं।