फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CBSE Board: Experimental examination will be held from March 1 to June 11

सीबीएसई बोर्ड: एक मार्च से 11 जून तक होगी प्रयोगात्मक परीक्षा

Wed, 24 Feb 2021 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
CBSE Board: Experimental examination will be held from March 1 to June 11
लखीमपुर खीरी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10 और 12वीं के प्रैक्टिकल एक मार्च से शुरू होंगे। समापन 11 जून को होगा। स्कूलों को इस अवधि में प्रोजेक्ट मूल्यांकन एवं आंतरिक मूल्यांकन करना होगा। इसके लिए बोर्ड ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षा देते हुए बच्चों का फोटो बोर्ड के लिंक पर अपलोड करना होगा। इसी तरह परीक्षक के सामने छात्रों के प्रैक्टिकल करने की फोटो भी भेजनी होगी। निर्देशों का पालन न करने वाले स्कूलों पर 50 हजार का जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन

बोर्ड के सिटी कोआर्डिनेटर शैलेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट एवं आंतरिक मूल्यांकन के लिए निर्देश जारी हो चुके हैं।
एक मार्च से 11 जून के बीच में ही प्रोजेक्ट एवं आंतरिक मूल्यांकन के नंबर बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। प्रयोगात्मक परीक्षा बोर्ड की ओर से नियुक्त परीक्षक की उपस्थित में होगी। आंतरिक मूल्यांकन पूरा होने के बाद इसके अंक बोर्ड के दिए लिंक पर तुरंत अपलोड करने होंगे। इस दौरान इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि अंक सही तरीके से अपलोड हों, क्योंकि बाद में सुधार का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यवेक्षक करेंगे निगरानी
प्रायोगिक परीक्षाओं में एक बाहरी और एक आंतरिक परीक्षक होगा। वहीं बोर्ड से नियुक्त पर्यवेक्षक प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट मूल्यांकन की निगरानी करेंगे। यह सब अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से निर्वहन कर रहे हैं कि नहीं इसके लिए बाहरी एवं आंतरिक परीक्षक सहित पर्यवेक्षक को प्रयोगशाला से एक समूह फोटो लिंक पर अपलोड करना होगी। बोर्ड ने अपलोड फोटो में छात्र व पर्यवेक्षक के चेहरे स्पष्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

कोविड- प्रोटोकॉल में होंगे प्रैक्टिकल
प्रैक्टिकल परीक्षा कराते समय स्कूलों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। हर बैच के बाद प्रयोगशाला सैनिटाइज करानी होगी। सामाजिक दूरी का पालन हो इसके लिए एक बैच को दो ग्रुप में बांटकर प्रैक्टिकल कराने होंगे। वहीं छात्रों का मास्क पहनना अनिवार्य होगा। छात्रों को सैनिटाइजर और मास्क लाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed