फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CBC machine is faulty... test could not be done

Lakhimpur Kheri News: सीबीसी मशीन खराब... नहीं हो पाई जांच

Sun, 07 Dec 2025 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 07 Dec 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
CBC machine is faulty... test could not be done
पसगवां। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगबहादुरगंज में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों की सीबीसी जांच नहीं हो पाई, क्योंकि वहां मशीन ही खराब पड़ी है। मलेरिया की भी मात्र दो जांचें हुई। इससे मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। वहीं, 91 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

चिकित्सक डॉ. रमाकांत वर्मा ने बताया कि बुखार के 30, खांसी के 21, स्किन के 17, हाइपरटेंशन का एक, जबकि पेट से संबंधित नौ मरीज देखे गए हैं। मेले में फार्मासिस्ट संजीव मिश्रा, स्टाफ नर्स उज्ज्वला शुक्ला, आशुतोष शुक्ला, मोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखें : सीएमओ
लखीमपुर खीरी। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लघुचा व ढकेरवा नानकार का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, पंजीकरण प्रक्रिया, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति व लाभार्थियों को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मौजूद स्टाफ को उन्होंने साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने के भी निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में इस बार मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली। शहर के निर्मल नगर नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में 117 मरीज इलाज के लिए पहुंचे।

स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. संस्कृति द्विवेदी ने बताया कि मौसम में बदलाव की वजह से वायरल बुखार, खांसी, पेट में शिकायत, हाइपरटेंशन व डायबिटीज के अधिक मरीज पहुंचे है। चूंकि अब आयुर्वेदिक चिकित्सक भी बैठते हैं, इसलिए मरीजों की संख्या इसलिए भी बढ़ी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed