फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Caught in the dragon trap, Raipur turns towards population

Lakhimpur Kheri News: अजगर जाल में उलझा, मगरमच्छ ने किया आबादी की तरफ रुख

Thu, 08 Oct 2026 10:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 08 Oct 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Caught in the dragon trap, Raipur turns towards population
मछली के जाल से अजगर के छुड़ाते वनकर्मी। स्रोत : वन विभाग
निघासन/बिजुआ। जिले में अलग-अलग जगह वन्यजीवों की मौजूदगी से ग्रामीणों में हलचल मच गई। निघासन के करमूपुरवा गांव में करीब पांच फुट लंबा अजगर मछली पकड़ने के जाल में फंस गया। वहीं, बिजुआ के लखरावा गांव में तालाब से निकला आठ से दस फुट लंबा मगरमच्छ कुत्ते का पीछा करते हुए आबादी तक पहुंच गया।
विज्ञापन

करमूपुरवा में खेत मालिक सलीम ने जाल में अजगर फंसा देख वन विभाग को सूचना दी। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को बिना चोट पहुंचाए जाल से निकाल लिया और जंगल में छोड़ दिया। रेंजर मोहम्मद मोबीन आरिफ ने बताया कि अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। टीम में वन दरोगा अखिलेश रावत, फॉरेस्ट गार्ड कमलकांत, रेस्क्यूअर अक्षय मौर्य और वाहन चालक शामिल रहे।
विज्ञापन

बिजुआ के गोला वनरेंज क्षेत्र के लखरावा गांव में बृहस्पतिवार सुबह तालाब से निकला मगरमच्छ कुत्ते का पीछा करते हुए घर के पास तक पहुंच गया। ग्रामीणों के अनुसार, तालाब में कई दिनों से मगरमच्छ देखा जा रहा था। कुत्ता जान बचाकर गांव की ओर भागा तो मगरमच्छ भी उसके पीछे आबादी में आ गया। शोर मचने पर वह झाड़ियों में छिप गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी और टीम के पहुंचने तक उस पर नजर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण जाबिर, रामपाल, सुलेमान और अनिल कुमार ने बताया कि मगरमच्छ काफी बड़ा है। उन्होंने उसे सुरक्षित पकड़कर उचित स्थान पर छोड़ने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद मगरमच्छ अक्सर तालाबों में आ जाते हैं। क्षेत्रीय वनाधिकारी गोला अमित कुमार सिंह ने बताया कि टीम मौके पर भेजी गई है और मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर उचित स्थान पर छोड़ा जाएगा।

मछली के जाल से अजगर के छुड़ाते वनकर्मी। स्रोत : वन विभाग

मछली के जाल से अजगर के छुड़ाते वनकर्मी। स्रोत : वन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed