फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Caught a young woman and a young man being taken to Gujarat by seduction

बहला फुसलाकर गुजरात ले जाई जा रही युवती व युवक को पकड़ा

Fri, 24 Dec 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Caught a young woman and a young man being taken to Gujarat by seduction
गौरीफंटा बार्डर पर पकड़े गए युवक और युवती के साथ एसएसबी व अन्य।
एसएसबी ने की कार्रवाई, युवती के मामा ने बार्डर पर दी थी सूचना
विज्ञापन

गौरीफंटा। भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा बार्डर से नेपाली युवक द्वारा बहला फुसलाकर शादी का झांसा देते हुए नेपाल से एक युवती को सूरत ले जाया जा रहा था, जिसको बार्डर पर ही गौरीफंटा एसएसबी ने पकड़ा है। बाद में युवक व युवती को नेपाल पुलिस व नेपाल एनजीओ के सुपुर्द कर दिया गया है।
गौरीफंटा बार्डर पर तैनात 39वीं वाहिनी एसएसबी के सहायक कमांडेंट जगदीश सिंह ने बताया कि बुधवार को बार्डर की आउट पोस्ट पर जवान चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान देर शाम करीब सात बजे धनगढ़ी से गौरीफंटा की ओर आ रहे एक नेपाली युवक व युवती को एसएसबी जवानों ने रोककर पूछताछ की। जिसमें पता चला कि उक्त युवक युवती को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर सूरत गुजरात ले जा रहा था। कैंप पर लाकर पूछताछ में युवक ने अपना नाम महेश जेसी पुत्र पहराम निवासी लमकी चूहा वार्ड चार टीकापुर नेपाल बताया।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि युवक उसे अपने साथ शादी करने के लिए नेपाल से भारत ले जा रहा था। एसएसबी के अनुसार उक्त युवक युवती को बहला फुसलाकर ले जा रहा था जिसकी सूचना युवती के मामा ने पहले आकर ही बार्डर के अधिकारियों को दे दी थी। मामले में एसएसबी ने नेपाल पुलिस व नेपाली शांति पुर्नस्थापना संस्था के सुपुर्द दोनों को कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed