फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cattle feed water, the boy drown in river

मवेशियों को पानी पिलाने गया बालक नदी में डूबा

Fri, 05 Jun 2015 06:42 PM IST
निघासन/झंडी
निघासन/झंडी Updated Fri, 05 Jun 2015 06:42 PM IST
विज्ञापन
जानवरों को पानी पिलाने गए एक 10 वर्षीय बालक की सोतिया नाले में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव अदलाबाद निवासी लवकुश का 10 वर्षीय पुत्र अमित कुमार शुक्रवार की दोपहर 12 बजे जानवरों को पानी पिलाने के लिए पड़ोस स्थित सोतिया नाले में लेकर गया था। वह भैंस की रस्सी पकड़कर नाले के किनारे पानी पिला रहा था। इसी बीच भैंस पानी के अंदर घुस गई। उसे निकालने के लिए वह रस्सी पकड़कर पानी में घुस गया और डूब गया। नाले के पास मौजूद लोगों ने उसे डूबते हुए देखा तो उसे निकालने के लिए पानी में घुसे। कुछ समय बाद गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला तब तक अमित की मौत हो चुकी थी। सूचना पर हल्का लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने पहुंचकर मौके का जायजा लिया। अमित की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed