{"_id":"5844210f4f1c1b5222a86258","slug":"cashless-transaction-information-reaches-people-vles","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैशलैस ट्रांजक्शन की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे वीएलई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैशलैस ट्रांजक्शन की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे वीएलई
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 04 Dec 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट में हुई गो कैशलैस जागरूकता कार्यशाला
स्कूल और कालेजों में कैंप लगाकर दी जाएगी जानकारी
केंद्र सरकार के डिजीटल इंडिया के सपने को साकार करने के लिए गो कैशलैस जागरूकता कार्यशाला हुई, जिसमें कॉमन सर्विस सेंटरों के संचालकों को जानकारी देकर प्रशिक्षित किया गया। ई-गवर्नेंस के जिला प्रबंधक अनुज प्रताप सिंह ने कहा कि ग्राम स्तरीय उद्यमी (वीएलई) और केंद्र संचालकों के सहयोग से कैशलैस ट्रांजक्शन की महत्ता एवं उपयोगिता के प्रति शहरी और ग्रामीण इलाकों के लोगों को जागरूक किया जाएगा।
कलक्ट्रेट सभागार में नोटबंदी के बाद से नकदी की किल्लत से लोगों को हो रही परेशानियों पर चर्चा की गई। इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए कैशलैस ट्रांजक्शन के विकल्प पर जोर दिया गया। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के कॉमन सर्विस सेंटरों के संचालकों और वीएलई को कैशलैस ट्रांजक्शन के लिए जागरूक किया गया। कार्यशाला में समस्त ब्लाकों के वीएलई, केंद्र संचालकों को ई-गवर्नेंस के जिला प्रबंधक अनुज प्रताप सिंह और शोभित श्रीवास्तव ने बताया कि कैशलैस ट्रांजक्शन योजना आम जन को कैश की समस्या से बहुत जल्द निजात दिलाने में मददगार साबित होगी। उन्होंने बताया कि इसकी जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार के लिए समस्त स्कूल और कालेजों में वीएलई, केंद्र संचालकों के सहयोग से जन जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में कैशलैस योजना के तहत प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें केंद्र संचालकों को प्रीपेड, लॉयल्टी कार्ड, पेटीएम, डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ट्रांजक्शन करना सिखाया गया। शिविर में अनिल गुप्ता, हरीश गुप्ता, अमीनुद्दीन आदि केंद्र संचालक उपस्थित रहे।