फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Case registered, two teams formed to arrest the accused

Lakhimpur Kheri News: मुकदमा दर्ज, आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित

Sun, 07 Apr 2024 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Case registered, two teams formed to arrest the accused
लखीमपुर/सिकंदराबाद। 24 घंटे तक घटना को छिपाए रखने की कोशिश करती रही पुलिस ने शुक्रवार देर रात महिला से बर्बरता के मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। गिरफ्तारी के लिए दो टीमें भी बनाई हैं। घटना के 38 घंटे बाद शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। जिसमें चेहरे पर खरोंचों के कई निशान मिले हैं। दुष्कर्म पुष्टि के लिए स्लाइड जांच को भेजी गई है।
विज्ञापन

सिकंदराबाद क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे एक महिला महिला बाजार से खरीदारी कर अपने घर जा रही थी। चमन चौराहे के पास हरिओम नाम का व्यक्ति लिफ्ट देने का झांसा देकर महिला को गन्ने के खेत में ले गया। महिला का आरोप था कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की, चेहरे पर पेशाब भी की। आरोपी चार घंटे तक महिला के साथ बर्बरता करता रहा। रात नौ बजे किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटी महिला पड़ोस के गांव पहुंची। ग्रामीणों ने महिला की मदद करते हुए उसे कपड़े दिए थे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को थाने लाई।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप था कि पुलिस ने घटना की तहरीर खुद मनमाने तरीके से लिखी। उसे घंटों थाने में बैठाए रखा गया। उसका मेडिकल तक नहीं कराया गया। 24 घंटे बाद शुक्रवार देर रात पुलिस ने आरोपी हरिओम के खिलाफ धारा 323, 504, 354 ख, 392 सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें भी गठित की हैं। सीओ मितौली शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के बाद मुकदमे में दुष्कर्म की धारा भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
38 घंटे बाद पुलिस ने कराया मेडिकल
महिला के साथ हुई बर्बरता के मामले में 38 घंटे बाद पुलिस ने मेडिकल कराया है। मेडिकल के दौरान महिला के चेहरे पर कई जगहों पर खरोंच के निशान पाए गए हैं, जो बर्बरता को दर्शा रहे हैं। पीड़ित महिला का कहना था कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। इस बात की जानकारी होने के बाद चिकित्सकों ने स्लाइड बनाई है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है।


जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी, दो टीमें गठित
घटना के बाद शनिवार को एएसपी पश्चिमी नैपाल सिंह थाना नीमंगाव पहुंचे। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी की। एएसपी ने पीड़ित महिला के गांव जाकर वहां से जानकारियां इकट्ठा कीं। एएसपी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed