{"_id":"65e0e0ef376c6e7f4c069e66","slug":"case-registered-against-quota-holder-in-ration-scam-quota-suspended-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-115328-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: 265 क्विंटल राशन के घोटाले में कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कोटा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: 265 क्विंटल राशन के घोटाले में कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कोटा निलंबित
Fri, 01 Mar 2024 11:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:59 AM IST
सार
लखीमपुर खीरी जिले में एक कोटेदार ने 265 क्विंटल सरकारी राशन का गबन कर लिया। मामला सामने आने के बाद कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोटा भी निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुनर्भू ग्रंट में सरकारी राशन की दुकान से 265 क्विंटल राशन के घोटाले का मामला सामने आया है। जांच के बाद कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोटा निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
गांव वालों ने 21 फरवरी को राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। एसडीएम रत्नाकर मिश्रा ने ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक रामसेवक यादव एवं क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक को संयुक्त जांच के निर्देश दिए थे। जांच में कोटे पर करीब दो वर्षों से राशन वितरण का न तो कोई विवरण मिला और न ही भंडारण रजिस्टर। जनवरी से मार्च तक करीब 265 क्विंटल राशन गायब था। इसमें एमडीएम का 11 क्विंटल गेहूं भी शामिल है।
विज्ञापन
इस कोटे पर 747 राशन कार्ड (2992 लाभार्थी) संबद्ध हैं। इस कोटे का मासिक उठान 143 क्विंटल है। एसडीएम रत्नाकर मिश्रा ने बताया कि संयुक्त जांच में अनियमितता पाए जाने पर कोटेदार कोटेदार सुरेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोटा निलंबित कर दिया गया है। कार्ड धारकों को ग्राम पंचायत की उचित दर विक्रेता शिवानी गुप्ता की दुकान से संबद्ध कर दिया गया है। शीघ्र ही रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन