फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Case of looting pistol from inspector - two arrested, pistol not recovered

Lakhimpur Kheri News: दरोगा से पिस्टल लूटने का मामला - दो गिरफ्तार, पिस्टल बरामद नहीं

Sat, 28 Jan 2023 05:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Case of looting pistol from inspector - two arrested, pistol not recovered
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव छैरासी में जमीनी विवाद की जांच में गए चौकी इंचार्ज की पिस्टल व मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने नामजद एक आरोपी सहित दो को गिरफ्तार कर चालान भेजा है। आरोपियों के पास से दरोगा का लूटा गया मोबाइल और दो तमंचे बरामद हुए हैं लेकिन पिस्टल नहीं मिली।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव छैरासी में 20 जनवरी को मूड़ा सवरान चौकी प्रभारी अरुण कुमार सिंह जमीनी विवाद की जांच में गए थे। जहां लोगों ने उनकी पिटाई कर सर्विस पिस्टल और मोबाइल लूट लिया था। इस मामले में पुलिस ने गांव महेशपुर निवासी संजय, अरविंद, कौशल, वेद प्रकाश, वेद प्रकाश की पत्नी नीलम और संजय की पत्नी मीना के नामजद और छह अन्य के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, लूट, 7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस मामले में आरोपी वेद प्रकाश की पत्नी नीलम संजय उर्फ रंजीत की पत्नी मीना बिंदा प्रसाद की पत्नी सुनीता का चालान भेज चुकी है। पुलिस ने बताया कि अलीगंज रोड स्थित बड़ी नहर की पुलिया के पास से मुख्य आरोपी संजय के भाई अरविंद कुमार निवासी महेशपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 312 बोर तमंचा दो कारतूस और दरोगा से लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर पुलिस ने अलीगंज तिराहा के पास इस मामले में पिपरहिया फजल नगर ग्रंट निवासी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 315 बोर तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया है।

‘मुख्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हैं। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें एक के पास से दरोगा से लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी में टीमें लगी हैं।’
- राजेश कुमार सीओ गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed