{"_id":"6529930aaa0094c7a80c0526","slug":"case-of-asking-for-donations-for-hamas-policeman-said-the-child-had-posted-by-mistake-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-7627-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमास के लिए चंदा मांगने का मामला: बोला सिपाही- बच्चे ने गलती से कर दी थी पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमास के लिए चंदा मांगने का मामला: बोला सिपाही- बच्चे ने गलती से कर दी थी पोस्ट
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। फेसुबक पोस्ट के जरिये हमास के लिए चंदा मांगने के आरोपी सिपाही सुहेल अंसारी ने शुक्रवार को सफाई दी कि उसके बच्चे से गलती से पोस्ट हो गई थी। उसका कोई दोष नहीं है। वहीं, इस मामले में एसपी ने एएसपी को जांच सौंपी है। सिपाही बरेली के कैंट क्षेत्र का रहने वाला है और पुलिस लाइन में तैनात है।
अनुपम तिवारी नाम के एक शख्स ने डीजीपी से एक्स (पहले ट्विटर) पर इसकी शिकायत की थी। अनुपम तिवारी ने सिपाही सुहेल अंसारी की फेसबुक प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट और फेसबुक स्टोरी पर लगाए गए स्क्रीनशॉट का जिक्र कर कहा कि सिपाही हमास के लिए चंदा मांग रहा है। जब जानकारी की गई तो पता चला कि सुहेल अंसारी पुलिस लाइन में आरक्षी है।
इस पर एसपी गणेश प्रसाद साहा ने उससे जवाब-तलब किया। एसपी ने बताया कि सिपाही सुहेल ने अपनी सफाई में यह कहा है कि उसके बेटे से गलती हो गई। बेटे ने गलती से वह तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट कर दी थीं, जिसके बाद उसने फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिया है। मामले की जांच एएसपी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
सुहेल अंसारी को बुलाया गया था, लेकिन वह जांच में शामिल नहीं हुआ है। पूरे मामले में जल्द ही जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
नैपाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, खीरी