फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Case filed against seven in doctor's suicide case

Lakhimpur Kheri News: चिकित्सक की आत्महत्या मामले में सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 08 Oct 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 08 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Case filed against seven in doctor's suicide case
फरधान। क्षेत्र के कालाआम में चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात चिकित्सक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चिकित्सक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें उसने प्रताड़ित किए जाने और लाखों रुपये की फिरौती मांगे जाने की बात लिखी गई है। मुकदमा मृतक की पत्नी की तहरीर पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालाआम पर डॉक्टर विनोद कुमार भारती करीब दस साल से चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात थे। डॉक्टर ने तीन अक्तूबर को एक महिला के क्लीनिक पर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। इलाज के दौरान चार अक्तूबर को लखनऊ में मौत हो गई थी। उस मामले में थाना फरधान पहुंची मृतक डॉक्टर विनोद कुमार भारती की पत्नी सीमा गौतम ने शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण का आरोप लगाते हुए माधुरी वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, पवन वर्मा, मेधेलाल, अजय कुमार, विक्रम वर्मा व योगेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सीमा गौतम का आरोप है कि माधुरी करीब पांच साल से चिकित्सक के संपर्क में थी। माधुरी ने पहले मंदिर में पति को डरा धमका कर शादी की थी। उसके बाद अलग होने के नाम पर लगातार उनसे पैसे वसूल रही थी। पति ने माधुरी से पीछा छुड़ाने के लिए दान में एक प्लाट भी लिखवा दिया था। उसके बाद वह एक साल शांत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि छह महीने बाद जुलाई 2025 को वह फिर आ गई और उनसे फिर अपने खर्चे के नाम पर पैसे मांगने लगी। पैसे न देने पर दुष्कर्म के आरोप में जेल भिजवा देने का धमकी देने लगी। इसके चलते उनके पति मानसिक रूप से परेशान रहते थे। इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed