{"_id":"64f629d0e577d33fa40035e6","slug":"case-filed-against-officials-of-multipurpose-company-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-5081-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मल्टीपरपज कंपनी के पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मल्टीपरपज कंपनी के पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। छह वर्ष में दोगुना भुगतान करने का झांसा देकर लाखों का चूना लगाने वाली जन विकास मल्टीपरपज कंपनी के पदाधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मैलानी थाना क्षेत्र के सुरजनपुर सुआबोझ निवासी राम लखन गौड़ ने कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि आरोपियों ने जन विकास मल्टी परपज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के नाम से कंपनी बनाई है। इस गिरोह का मुखिया जान मोहम्मद और उसके साथियों ने अन्य फर्जी कंपनियां बनाईं हैं। इसके माध्यम से जनता को षडयंत्र पूर्वक छह वर्ष में दोगुना भुगतान करने का झांसा देकर धनराशि जमा करा कर लाखों ठग लिए हैं। राम लखन गौड़ ने ठगी का हवाला देते हुए कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कराया है।
जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है, उनमें नैनीताल रोड बरेली निवासी जान मोहम्मद, सेमरिया पूरनपुर निवासी फारुख, ग्राम राजेपुर मैलानी निवासी शहाबुद्दीन, ग्राम रामपुर पूरनपुर निवासी अब्दुल अजीज, अशोक मिश्रा, राजेश मिश्रा, रामपुर तिराहा चंदन चौकी निवासी प्रशांत श्रीवास्तव, राजगंज पूरनपुर निवासी नासिर मंसूरी, ढका पूरनपुर निवासी मोहम्मद अहमद, मोहल्ला बरबंड़ा पलिया निवासी गुड्डू खां, ग्रंट नंबर 5 सुरजनपुर मैलानी निवासी बलदेव शामिल हैं। संवाद