फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Case against principal and contractor in case of illegal felling of trees

Lakhimpur Kheri News: पेड़ों के अवैध कटान मामले में प्रधान व ठेकेदार पर केस

Tue, 26 Sep 2023 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Case against principal and contractor in case of illegal felling of trees
लखीमपुर खीरी। ग्राम पंचायत निजामपुर रामदास में खलिहान की भूमि पर खड़े यूकेलिप्टस के तीन पेड़ों के कटान मामले में सचिव/ लेखपाल ने प्रधान और कटान कराने वाले ठेकेदार पर खीरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

दर्ज कराए मुकदमे में रमाकांत मिश्र ने बताया कि ग्राम पंचायत निजामपुर रामदास में खलिहान की जमीन पर यूकेलिप्टिस, बड़हल, नीम, आम, अर्जुन, सेमल के पेड़ खड़े हैं। ग्राम सभा से प्रस्ताव और वन विभाग से मूल्यांकन के बाद यूकेलिप्टस के 30 और सेमल के दो पेड़ों की नीलामी की गई। इलाइचीपुरवा निवासी छोटेलाल ने सबसे अधिक बोली लगाकर पेड़ों को खरीद लिया। ठेकेदार ने खरीदे गए यूकेलिप्टस के 30 पेड़ों की जगह 33 का कटान करा लिया। तीन पेड़ों की अवैध कटान के बारे में प्रधान ने भी कोई सूचना नहीं दी। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर प्रधान अजय कुमार व ठेकेदार रमाकांत पर वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्जकर जांच शुरू की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed