फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Car stuck in blocks of social pension

ब्लाकों में अटकी समाजवादी पेंशन की गाड़ी

Fri, 13 Feb 2015 08:00 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 13 Feb 2015 08:00 PM IST
विज्ञापन
Car stuck in blocks of social pension
समाजवादी पेंशन योजना के तहत चयनित लाभार्थियों में अधिकतर को अभी पहली किस्त नहीं मिल सकी है। 15 ब्लाक क्षेत्रों से करीब पांच हजार और नगर क्षेत्रों से करीब 1500 लाभार्थियों का डेटा (बैंक खाता संख्या और फोटो) समाज कल्याण कार्यालय को नहीं भेजा गया है। लिहाजा डेटा अपलोड करने का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। जबकि डीएम द्वारा दी गई दो दिन की समय सीमा भी बीत गई है।
विज्ञापन

बता दें कि समाजवादी पेंशन योजना के तहत जनपद के 76,615 लाभार्थियों को चयनित किया गया है। अभी इनमें से 26,998 लाभार्थियों को पेंशन की किस्त मिली है। जबकि 16000 लाभार्थियों का डेटा रिवेरीफिकेशन के बाद लखनऊ निदेशालय भेजा जा चुका है, जिन्हेें तीन-चार दिनों में पेंशन मिलने की बात विभागीय अधिकारी कह रहे हैं। इस प्रकार 33617 लाभार्थियों को अभी और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं ब्लाकों से करीब पांच हजार और नगर क्षेत्रों से 1500 लाभार्थियों का डेटा विभाग को मुहैया नहीं कराया गया है, जबकि डेटा अपलोड करने की समय सीमा काफी समय पहले समाप्त हो चुकी है। बताते चलें कि दो दिन पूर्व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम किंजल सिंह ने मौजूदा स्थिति पर नाराजगी जताते हुए दो दिन में लंबित कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

डेटा देने में देरी पर सस्पेंस काय
समाजवादी पेंशन योजना में कई जिलों में गड़बड़िया पकड़ी जा चुकी हैं, जिसके चलते यहां भी अपात्रों के चयन की संभावनाएं बनी हुई हैं। इसकोे लेकर यहां भी शिकायतें हुई हैं। अब अधिकारियों द्वारा अवशेष लाभार्थियों का डेटा उपलब्ध न कराए जाने से सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि संबंधित ब्लाकों/नगर क्षेत्रों के बीडीओ और ईओ से प्रतिदिन डेटा मांगा जा रहा है, लेकिन अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। वस्तुस्थिति से डीएम को अवगत कराया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed