फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Car rider hit four people, one died after falling in the drain

Lakhimpur Kheri News: कार सवार ने चार को मारी टक्कर, नाले में गिरने से एक की मौत

Tue, 22 Apr 2025 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Car rider hit four people, one died after falling in the drain
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात सड़क किनारे खड़े चार लोगों को एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीन युवक सड़क पर गिर पड़े, जबकि चौथा नाले में जा गिरा। उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ला कमलापुर निवासी नागेंद्र कुमार (22) पुत्र विनोद अपने साथियों अमित, यशवंत व अंश के साथ राजपैलेस के समीप खड़े थे। घटना देर रात की बताई जा रही है। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक नागेंद्र के चाचा सनी ने बताया कि गोला मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में नागेंद्र नाले में जा गिरा, जबकि अन्य साथियों को हल्की फुल्की चोटें आईं। रात भर नाले में पड़े रहने की वजह से नागेंद्र की मौत हो गई। जोरदार आवाज के साथ हुई घटना को देखकर आस पास के लोग एकत्र होने लगे। भीड़ एकत्र होते देख कार चालक मौके से फरार हो गया। किसी ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर समय से पता चल जाता तो नहीं जाती जान
घटना के बाद किसी को भी नागेंद्र के नाले में पड़े होने की जानकारी नहीं हुई। लोगों का कहना था कि मौके पर तीन लोग ही थे, जो घायल हो गए। किसी भी साथी को नागेंद्र के बारे में कोई जानकारी ही नहीं हो सकी। लिहाजा नागेंद्र रात भर नाले में पड़ा रहा। बताया जा रहा है कि साथियों को सुबह नागेंद्र का ध्यान आया। उसकी तलाश की तो नाले में उसका शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed