फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Car rider drove the teenager unconscious by smelling intoxication

नशा सुंघाकर बेहोश कर किशोर को अगवा कर ले गए कार सवार

Sat, 04 Jul 2020 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
Car rider drove the teenager unconscious by smelling intoxication
पलिया के मोहल्ला टेहरा शहरी में अपहरणकर्ताओं के चुंगल से छूट कर भागा किशोर गगन। - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। शहर के मोहल्ला टेहरा शहरी में एक घर के बाहर कार सवार लोग आए और किसी दुकान का पता पूछने लगे। घर के बाहर बैठे किशोर ने हाथ के इशारे से दुकान दिखाई। इतने में ही उन लोगों ने रुमाल में रखा नशीला पदार्थ किशोर को सुंघा दिया और बेहोशी की हालत में कार में डालकर उसे ले गए। किशोर को लगभग पांच किलोमीटर बाद होश आया तो किसी तरह से वह कार सवार लोगों के हाथ में काटकर वहां से भाग आया। मामले में पुलिस को परिजन ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला टेहरा शहरी निवासी चंद्रपाल पुत्र राजेंद्र शर्मा ने बताया कि गुरुवार रात नौ बजे के बाद उसका छोटा भाई गगन घर के बाहर बैठा था। तभी कार सवार अज्ञात व्यक्ति आए और उसके भाई से किसी दुकान का पता पूछने लगे। पास में ही दुकान थी तो उसका भाई इशारे से दुकान दिखाने लगा। इतने में ही उन लोगों ने रुमाल पर कोई नशीला पदार्थ लगाकर उसके भाई को सुंघा दिया और कार में बैठाकर उसे निघासन की तरफ ले गए। निघासन रोड पर बालाजी मंदिर के पास उन लोगों ने कार रोकी तो उसका भाई कुछ होश में आया और उसने एक व्यक्ति के हाथ में काट लिया और वहां से भाग निकला। घर पहुंचकर उसने आपबीती बताई है तथा वह काफी सहमा हुआ था। मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed