फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   car overturned on the banks of Kathina river on the Mailani-Khutar highway

Lakhimpur Kheri: मैलानी-खुटार हाईवे पर कठिना नदी के किनारे पलटी कार, बरेली के पांच लोग घायल

Wed, 23 Apr 2025 03:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Apr 2025 03:01 PM IST
सार

मैलानी-खुटार नेशनल हाईवे के तीव्र मोड़ पर वाहन को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर नदी किनारे पलट गई। स्थानीय लोगों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
car overturned on the banks of Kathina river on the Mailani-Khutar highway
हाईवे से नीचे पलटी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली से पलिया जा रही एक कार बुधवार को मैलानी-खुटार नेशनल हाईवे पर कठिना नदी के किनारे पलट गई, जिससे कार सवार पांच लोग घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने कार सवारों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि कार पास में ही भरे पानी में नहीं गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


बरेली के मॉडल टाउन निवासी जय गोपाल मीरगंज शुगर फैक्टरी में अकाउंटेंट हैं। वह खुद कार चलाकर अपने रिश्तेदारों के साथ पलिया स्थित एक मंदिर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि कठिना नदी के पास खतरनाक मोड़ पर सुबह करीब पौने दस बजे सामने से आ रहे एक वाहन के गुजरने के दौरान उनकी कार असंतुलित होकर हाईवे से नीचे उतर गई और पत्थरों से टकराकर कठिना नदी के पास पलट गई। कार में सात लोग सवार थे। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


बेल्ट काटकर बाहर निकाला 
पास में ही अपने रसगुल्ला प्लांट पर मौजूद नगर व्यापार मंडल मैलानी के महामंत्री मुल्लन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार सवार एक-दूसरे पर गिरे हुए थे। आनन-फानन बेल्ट काटकर और मशक्कत से दरवाजा खोलकर सबको बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। जय गोपाल, किरन पत्नी जय गोपाल, आशा पत्नी सुरेश कुमार व गरिमा पत्नी रतन घायल हो गई। किरन को गंभीर घायल हुई हैं। बाकी सबको हल्की चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मैलानी के निजी चिकित्सालय और किरन को सीएचसी खुटार भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पास में ही भरा था पानी 
कार जहां पर गिरी, वहीं पास में ही पानी भरा हुआ है। गनीमत यह रही कि कार पानी में नहीं गिरी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि कार सवारों को ग्रामीण कुछ देर बाद ही निकाल सके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed