फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cane price to 350 proposed

गन्ना मूल्य 350 करने का प्रस्ताव भेजा

Sat, 29 Oct 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 29 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Cane price to 350 proposed
sugar cane - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
राज्य परामर्शित गन्ना मूल्य निर्धारण समिति की बैठक संपन्न
 गन्ना पेराई सत्र 2016-17 में गन्ना मूल्य निर्धारण की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। राज्य परामर्शित गन्ना मूल्य निर्धारण समिति की बैठक में गन्ना आयुक्त के समक्ष गन्ना समितियों और किसान प्रतिनिधियों ने खेती की बढ़ती लागत और पिछले तीन वर्षों से मूल्य न बढ़ाए जाने का हवाला देते हुए इस वर्ष 350 रुपये गन्ना मूल्य निर्धारित करने की पुरजोर मांग रखी है। वहीं इस्मा के सचिव दीपक गुप्ता ने इस वर्ष चीनी परता में कमी आने की संभावना जताते हुए गन्ना मूल्य भुगतान दो किश्तों में करने की व्यवस्था लागू रखने की मांग की है। 

जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि कई चीनी मिलों में नवंबर के प्रथम सप्ताह से पेराई सत्र प्रारंभ किए जाने की संभावना है। इसलिए गन्ना मूल्य निर्धारण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। लखनऊ में हुई बैठक के बारे में बताया कि आयुक्त समक्ष गन्ना किसान प्रतिनिधियों ने गन्ना खेती की लागत बढने से 350 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य देने की मांग रखी है। साथ ही चीनी के बढ़े दाम और सह उत्पादों के बढ़े मूल्य के सापेक्ष गन्ने का रेट बढ़ाने की दलील रखी गई है। किसानों को 14 दिन के अंदर भुगतान न होने पर चीनी मिलों के खिलाफ ब्याज वसूलकर दिलाने की मांग की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed