{"_id":"66e9c62292cc974fb20d76c7","slug":"candidates-will-be-able-to-assess-their-upsc-preparation-through-test-series-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-129258-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: टेस्ट सीरीज से यूपीएससी की तैयारी का आकलन कर सकेंगे अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: टेस्ट सीरीज से यूपीएससी की तैयारी का आकलन कर सकेंगे अभ्यर्थी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यूपीएससी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है, जो करीब एक महीने चलेगी। अच्छी बात यह है कि इसमें अभ्युदय के अभ्यर्थियों के साथ ही बाहर के युवा भी प्रतिभाग कर सकेंगे, जो यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। आवेदन के बाद तिथि तय कर ओएमआर शीट से टेस्ट कराया जाएगा।
आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 27 अक्टूबर काे प्रस्तावित है। परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी तैयारी कर रहे हैं। हर एक का सपना होता है कि वह अधिकारी बनकर देश की सेवा करे, लेकिन कड़ी मेहनत करने वाले ही वहां तक पहुंच पाते हैं। परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ बच्चे कोचिंग पढ़ते हैं तो कुछ अपने स्तर से ही तैयारी करते हैं।
सरकार ने गरीब बच्चों के लिए अभ्युदय योजना शुरू की है, जिसमें बच्चों को नि:शुल्क यूपीएससी, नीट आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। लखीमपुर में डायट परिसर में यूपीएससी के 50 और नीट के 50 बच्चों की कक्षाएं जुलाई से शुरू हो चुकी हैं। परीक्षाओं की तैयारी करने के बीच शासन ने टेस्ट सीरीज चलाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने 20 सितंबर से 23 अक्टूबर तक टेस्ट सीरीज कराने का फैसला लिया है। इसके लिए संबंधित अभ्यर्थी को आवेदन पत्र का प्रिंट आउट, आधार कार्ड की छाया प्रति, प्रार्थना पत्र और एक पासपोर्ट साइज फोटो के साथ एक फार्म भरकर अभ्युदय कोचिंग में देना होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्युदय योजना की कोचिंग में संपर्क कर सकते हैं।
यूपीएससी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए विभाग टेस्ट सीरीज शुरू करने जा रहा है, जो करीब एक महीने चलेगी। यह टेस्ट पूरी तरह नि:शुल्क है। टेस्ट देकर अभ्यर्थी को अपनी तैयारी का आकलन हो जाएगा। -डॉ. एचएन विष्ट, इंचार्ज अभ्युदय योजना