फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Candidates in the closed toolbox

पिटारे में बंद हुई उम्मीदवारों की किस्मत

Sat, 21 Jan 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 21 Jan 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Candidates in the closed toolbox
मतदान - फोटो : अमर उजाला
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: 1618 वकीलों ने किया मतदान
विज्ञापन

वोटों की गिनती आज, देर शाम तक फैसला आने की उम्मीद

 जिला अधिवक्ता संघ सभागार में शनिवार को वकीलों ने नई कार्यकारिणी गठन के लिए मतदान किया।  सुबह पौने नौ बजे से शुरू हुआ मतदान शाम चार बजकर पांच मिनट तक चला। इस दौरान 1875 वैध मतदाताओं में से  1618 वकीलों ने मतदान किया। मुख्य चुनाव अधिकारी रामनरायन त्रिवेदी ने बताया कि रविवार की सुबह नौ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी, जो परिणाम समाप्त होने तक चलती रहेगी। 
कचहरी परिसर में वकीलों के चुनाव के लिए जारी उठापटक शनिवार को पूरे शबाब पर रही। जिला अधिवक्ता संघ सभागार में वकीलों का मतदान सुबह साढ़े आठ बजे से होना था लेकिन 15 मिनट विलंब से शुरू हो सका, जो धीरे-धीरे गति पकड़ता रहा, दोपहर तक मतदान करने के लिए वकीलों को लंबी लाइन में अपनी बारी की प्रतीक्षा करनी पड़ी। शाम चार बजे की नियत समयावधि बीतते-बीतते 1618 वकीलों ने बैलेट पर अपना फैसला लिख दिया। बाद में मतदान कक्ष बंद करने के बाद उम्मीदवार और उनके अभिकर्ताओं की मौजूदगी में मतपेटियां सील की गई। बाद में मतपेटियां जिला अधिवक्ता संघ के डबल लॉक में रखवाई गई।
विज्ञापन

 
33 राउंड में होगी मतगणना 
रविवार की सुबह से शुरू होने वाली वोटों की गिनती में 33 चरणों में मतों की गिनती होगी। प्रत्येक चरण में 50-50 वोटों की गिनती होगी, दोपहर लंच के बाद शुरू होने वाली वोटों की गिनती परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगी। इस दौरान प्रत्याशियों और उनके अभिकर्ताओं की बैठने की व्यस्था मतगणना स्थल पर दूसरी ओर की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये है चुनाव अधिकारियों की टीम 
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में प्रमुख रूप से शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए रामनरायन त्रिवेदी के अलावा उप चुनाव अधिकारी सच्चिदानंद मिश्र, देवीदत्त, फसाहत उल्ला खा, सत्यदेव पांडेय, संतपाल सिंह पवांर, रामसागर वर्मा, वीरेंद्र श्रीवास्तव, आनंद शुक्ला, सुनील सिंह, वीरेंद्र वर्मा, उमाशंकर वर्मा, अवधेश सिंह, राजेंद्र रूहेला, रमाकांत नीरज, अवनीश मिश्र, मो.नूर उल्ला खां, अरविंद गुप्ता, विश्वास श्रीवास्तव, अजीत तिवारी, संतोष अवस्थी, विजय राज, रामगोपाल पांडेय, बलस्टर पांडेय, संदीप सिंह चौहान, वीरेंद्र रस्तोगी, नीरज मिश्र, विमलेंद्र प्रताप मिश्र, आशीष शुक्ला, विवेक अवस्थी, यदुवेंद्र वर्मा, राहुल तिवारी, अमित त्रिवेदी ने काफी मेहनत की। 

 
किसी चुनौती के समान होगा आनन-फानन शपथ ग्रहण का आयोजन 
इस बार जिस तरह से मतदान के तुरंत बाद मतगणना और उसके अगले ही दिन शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन के लिए तिथि दी गई है, इसके चलते शपथ ग्रहण समारोह फीका रहने की उम्मीद हैं, क्योकि रविवार की देर शाम मतगणना परिणाम आने की उम्मीद है। उसके बाद अगले ही दिन शपथ ग्रहण रखे जाने से भव्य आयोजन में संशय दिख रहा है। हालांकि चुनाव में भागीदारी कर रहे उम्मीदार मानते हैं कि कि अगर शपथ ग्रहण कराने के लिए समय मिलता तो हाईकोर्ट से किसी बड़े व्यक्तित्व को बुलाया जा सकता था, वहीं अरसे से 23 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह कराने की परिपाटी भी काफी पुरानी है क्योंकि इसी दिन शहीद दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed