{"_id":"65c13dc14b7c94c47f0c4600","slug":"canal-track-crossing-remained-closed-for-ten-hours-people-got-upset-due-to-stoppage-of-traffic-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-114058-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दस घंटे बंद रही नहर पटरी क्रॉसिंग, आवागमन थमने से लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दस घंटे बंद रही नहर पटरी क्रॉसिंग, आवागमन थमने से लोग हुए परेशान
विज्ञापन
नहर पटरी रेलवे क्रासिंग पर हो रहा काम संवाद
लखीमपुर खीरी। नहर पटरी रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे लाइन मरम्मत कार्य की वजह से नहर पटरी पर वाहनों का आवागमन दस घंटे बंद रहा। इससे गुरुनानक इंटर कॉलेज के पास से नहर पटरी होकर डॉन बास्को नहर पुलिया जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी हुई। शहर में अंदर और हाईवे पर पहुंचने के लिए गली-मोहल्लों के रास्तों से होकर गुजरना पड़ा। सुबह के समय स्कूली बच्चे भी परेशान रहे।
बेहजम रोड, गोला, देवकली व अन्य स्थानों से आने वाले वाहन चालक शहर के अंदर जाम से बचने के लिए नहर पटरी का रास्ता पकड़ते हैं। नहर पटरी होकर राजापुर मंडी व शहर में अन्य स्थानों पर आवागमन करते हैं। इसी तरह राजापुर मंडी, सलेमपुर कोन, काशीनगर, आवास विकास आदि मोहल्ले के लोग भी नहर पटरी से आवागमन करते हैं।
सोमवार को रेलवे लाइन की मरम्मत के चलते नहर पटरी रेलवे क्रॉसिंग का गेट सुबह छह से शाम चार बजे तक बंद रहा। क्रॉसिंग बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहन चालक क्रॉसिंग के पास से वापस आए और गंतव्य तक पहुंचने में अधिक दूरी तय की। समय भी अधिक खर्च हुआ।
विज्ञापन
रोकने पर नहीं रुके, क्रॉसिंग के पास से वापस हुए
नहर पटरी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए गुरुनानक इंटर कॉलेज के पास, पटेलनगर मोड पुलिया के पास, आवास विकास मोड व डॉन बॉस्को नहर पुलिया के पास पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। पुलिसकर्मियों ने नहर पटरी पर जाने वाले दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को रास्ता बंद होने की जानकारी देकर रोका। कई वाहन चालकों ने पुलिसकर्मियों की बातों पर ध्यान नहीं दिया और क्रॉसिंग के पास पहुंच गए। गेट बंद देखकर मायूस हो वापस लौटे।
इन स्थानों पर रहा अधिक ट्रैफिक
नहर पटरी रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से ओवरब्रिज ढलान, गुरुनानक इंटर कॉलेज के पास, पटेलनगर मोड, खीरी रोड नहर पुलिया के पास सुबह के समय यातायात व्यवस्था गड़बड़ा गई। जैसे-जैसे लोगों को क्रॉसिंग बंद होने की जानकारी हुई, यातायात व्यवस्था पटरी पर लौट आई।