फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Campaign to remove encroachment started, platforms of 15 shops demolished

Lakhimpur Kheri News: अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू, 15 दुकानों के चबूतरे तोड़े

Wed, 10 Jul 2024 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Campaign to remove encroachment started, platforms of 15 shops demolished
लखीमपुर खीरी। नगर के मुख्य बाजार को जलभराव से निजात दिलाने के लिए पालिका ने मंगलवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया। व्यापारियों के विरोध के बावजूद खपरैल बाजार में नाले पर बनीं दुकानों के चबूतरे तोड़े गए।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश से खपरैल बाजार, जवाहर बाजार, सराफा मार्केट और अन्य स्थानों पर जलभराव हो रहा था। इससे शहर की प्रमुख सड़कें भी लबालब हो गईं थीं। जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए पालिका ने आर्य कन्या चौराहे पर खोदाई कराकर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई थी।
विज्ञापन

खोदाई में मुख्य बाजार का सबसे पुराना नाला अवरुद्ध मिला। इस नाले पर लोगों ने पक्का निर्माण कर अतिक्रमण कर रखा है। इसके बाद नगरपालिका की ओर से तीन दिन में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम जारी किया गया। खपरैल बाजार व अन्य स्थानों पर नोटिस भी चस्पा कराया गया। तीन दिन बाद अब पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया है। पालिका का कहना है कि यह अभियान लगातार चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
टीम के पहुंचते ही मचा हड़कंप, ईओ से नोकझोंक
पालिका की ओर से चस्पा किए गए नोटिस पर सोमवार तक कुछ ही दुकानदारों ने ध्यान देकर खपरैल बाजार से अतिक्रमण हटवाया था। मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे पालिका की टीम जैसे ही जेसीबी लेकर खपरैल बाजार पहुंची, दुकानदारों में हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने पहले समय मांगा। बाद में उनकी ईओ संजय कुमार से नोकझोंक भी हो गई। पालिका ने अतिक्रमण अभियान न रोकने की बात कही। व्यापार मंडल के लोगों ने भी पालिकाध्यक्ष के सामने अपनी बात रखी। इसके बावजूद पालिका कर्मी हथौड़े और अन्य उपकरणों से अतिक्रमण तोड़ते रहे। 12 से 15 दुकानों के सामने चबूतरे तोड़े गए। टीम के साथ पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, सदर कोतवाल अंबर सिंह भी दलबल के साथ पहुंचे थे।
--------------------------
नाले को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान जारी रहेगा। व्यापारियों ने शाम के समय मिलने का समय मांगा है। कुछ भी हो, अभियान नहीं रुकेगा।
- डॉ. इरा श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed