फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Campaign launched, nine vehicles including two buses seized

Lakhimpur Kheri News: चला अभियान, दो बसों समेत नौ वाहन सीज

Wed, 23 Aug 2023 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Campaign launched, nine vehicles including two buses seized
अनधिकृत रूप से संचालित वाहनों की रोकथाम के लिए एलआरपी चौकी के पास जांच करते  अधिकारी
लखीमपुर खीरी। यात्री कर अधिकारी और एआरएम लखीमपुर ने डग्गामार वाहनाें पर कार्रवाई का अभियान चलाया। लखनऊ, ऐरा और लखीमपुर रूट पर संचालित डग्गामार बस, निजी सवारी वाहनों की जांच की। दो बसें, एक ट्रैक्टर व नाै अन्य वाहन सीज किए गए।
विज्ञापन

राजापुर, एलआरपी चौराहा व अन्य स्थानों से अलग-अलग रूट पर डग्गामार वाहनों का संचालन होता है। इन वाहनों से परिवहन निगम के राजस्व को नुकसान पहुंचता है। कुछ दिन पहले रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने एआरएम मुकेश मेहरोत्रा को ज्ञापन भी दिया था। डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई के लिए यात्री कर अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र व एआरएम मुकेश मेहरोत्रा ने बुधवार को लखनऊ, ऐरा व धौरहरा रूट पर अभियान चलाया।
विज्ञापन

यात्री कर अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ने बताया कि दो बसें और पांच अन्य वाहनों को टैक्स जमा न होने पर सीज किया गया है। एक ट्रैक्टर व चार वाहनों को ओवरलोडिंग में सीज किया गया। बताया कि डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। नियमों की अनदेखी पर वाहन सीज और चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed