फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Campaign against illegal hospitals and pathology centers will run after 25

अवैध अस्पतालों और पैथोलॉजी सेंटर के खिलाफ 25 के बाद चलेगा अभियान

Wed, 23 Mar 2022 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Campaign against illegal hospitals and pathology centers will run after 25
लखीमपुर खीरी। जिले में अवैध पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर और निजी अस्पतालों की भरमार हो गई है। 50 लाख की आबादी वाले जिले में पिछड़ती सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं ने निजी अस्पतालों को एक तरह से संजीवनी दी है। बिना पंजीकरण ही निजी अस्पताल धड़ल्ले से चल रहे हैं। एक बार फिर से सीएमओ ने अवैध अस्पतालों को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

बिना डॉक्टर और अप्रशिक्षित स्टाफ के सहारे चल रहे इन अस्पतालों और पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर बंद कराने के लिए सीएमओ ने 28 फरवरी का अल्टीमेटम दिया था। हालांकि, इस अल्टीमेटम का कोई फर्क नहीं पड़ा। नतीजतन अब भी धड़ल्ले से पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर चल रहे हैं। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

इन अस्पतालों और पैथोलॉजी सेंटर पर लोग इलाज के नाम पर अपना पैसा लुटाने को मजबूर हैं। सीएमओ ने अस्पताल एवं पैथोलॉजी संचालकों को 25 मार्च तक पंजीकरण और नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने आवेदन करने के साथ ही अस्पताल संचालन शुरू कर दिया है, जो कि गलत है। निरीक्षण के दौरान पंजीकरण न होने, संबंधित डॉक्टर न मिलने पर वैधानिक कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed