फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Camp for making birth certificate cancelled, commotion in tehsil

Lakhimpur Kheri News: जन्म प्रमाणपत्र बनवाने का शिविर निरस्त, तहसील में हंगामा

Wed, 11 Jun 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 11 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Camp for making birth certificate cancelled, commotion in tehsil
सदर तहसील में आवेदन जाम करने के लिए लगी लोगों की भीड़। स्रोत आवेदक
लखीमपुर खीरी। सदर तहसील में मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहुंच गए। शिविर निरस्त होने की जानकारी पर वे भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। आनन-फानन तहसील प्रशासन ने आवेदन जमा कराए।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक संदेश वायरल हुआ था कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी तहसीलों में 10 जून को शिविर लगाकर बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे। इसी सूचना पर मंगलवार को जिले की तहसीलों में भीड़ उमड़ी। सदर तहसील में उमड़ी भीड़ घंटों तक हंगामा करती रही। शिविर के बारे में लोगों ने वहां के जिम्मेदारों से पूछा तो कोई भी सही जानकारी नहीं दे सका।
विज्ञापन

धूप, उमस भरी गर्मी में गांवों से आई महिलाएं, बच्चे परेशान होते नजर आए। तहसील परिसर में मौजूद कर्मचारियों ने बताया किसी प्रकार का ऐसा कोई शिविर निर्धारित नहीं है। यह बात सुनकर वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। हंगामा शुरू कर दिया। आए लोगों ने बताया कि शिक्षकों ने उनको 10 तारीख को तहसील जाने को कहा था। वाट्सएप ग्रुपों पर मैसेज चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, हंगामा होता देख करीब पौने बारह बजे एक काउंटर खोला गया तो कतारों में लगकर गांव वालों के आवेदन जमा किए गए।
वर्जन
शिविर का कार्यक्रम निरस्त हो गया था, इसलिए नहीं लगाया गया, लेकिन लोगों तक यह सूचना देर में पहुंची। इसलिए लोग अपने कागज लेकर तहसील आ गए, ऐसे में तुरंत काउंटर खुलवाने के निर्देश दिए गए और सभी के कागज जमा करवाकर उनका कार्य कराया गया।

-अश्वनी कुमार सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed