फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   three killed in road accident in Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से युवक समेत तीन की मौत, 500 मीटर तक घिसटती रही बाइक

Sat, 17 Oct 2026 04:21 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 17 Oct 2026 04:21 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के भीरा क्षेत्र में शनिवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक और दो युवतियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद बाइक ट्रक के नीचे फंस गई और करीब 500 मीटर तक घिसटती चली गई। 

विज्ञापन
three killed in road accident in Lakhimpur Kheri
हादसे के बाद सड़क पर थमा यातायात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में भीरा-पलिया हाईवे पर रपटा पुल के पास शनिवार को ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार युवक और दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर भीरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक-युवती भीरा से पलिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पलिया की तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक ट्रक के नीचे फंस गई और घिसटते हुए घटनास्थल से करीब पांच सौ मीटर दूर तक चली गई। हादसे में युवक और युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed