फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Camhara became the champion of season four

Lakhimpur Kheri News: कैमहरा बना सीजन-चार का चैंपियन

Sat, 06 Jun 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 06 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Camhara became the champion of season four
विजेता टीम के कप्तान फैसल को ट्राॅफी देते हुए अतिथि जितेंद्र वर्मा। स्रोत: आयोजक
फरधान। कस्बा कैमहरा में आयोजित सीजन-चार क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में सूर्या क्लब कैमहरा ने मोहम्मदी को 34 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में कैमहरा के कप्तान फैसल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। सूरज और फैसल ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। कैमहरा ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 159 रन बनाए। सूरज ने 20, फैसल ने 22, राहुल ने 40 और आरिफ ने दो छक्कों व तीन चौकों की मदद से 42 रन बनाए। मोहम्मदी की ओर से प्रियांशु, सूफियान और अग्रिम ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोहम्मदी की शुरुआत खराब रही। नसरत मंसूर खाता खोले बिना आउट हो गए। मोहम्मदी की टीम 12 ओवर में छह विकेट पर 125 रन ही बना सकी। टीम की ओर से नसरत ने 22, सूफियान ने 17 और अग्रिम ने 25 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैमहरा की ओर से अग्रिम ने दो, जबकि फैसल और अंकित ने एक-एक विकेट लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए आरिफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मुख्य अतिथि जितेंद्र वर्मा, सत्यप्रकाश गुप्ता और प्रधान इमरान ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। सभी खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed