{"_id":"6939ba060d276b699a07ead7","slug":"cameras-have-been-installed-at-designated-locations-for-tiger-counting-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-163220-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बाघों की गिनती के लिए चिह्नित स्थलों पर कैमरे लगने हुए शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बाघों की गिनती के लिए चिह्नित स्थलों पर कैमरे लगने हुए शुरू
Wed, 10 Dec 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व व दक्षिण खीरी वन प्रभाग में बाघ गणना (टाइगर एस्टीमेशन) 2026 में बाघों की गिनती के लिए चिन्हित स्थलों पर बुधवार से कैमरे लगने शुरू हो गए। इसका डिजिटल डाटा भी तैयार होगा।
दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच राजामोहन ने बताया कि तीन चरणों में पूरी होने वाली गणना में कुल 25 टीमें लगाई गई है। यह कार्य मई 2026 तक चलेगा। पहले चरण में किशनपुर अभयारण्य और मैलानी वन्यजीव विहार रेंज में कैमरे लगाने का कार्य शुरू किया गया है। इसमें कुल आठ टीमें लगाई गई हैं।
बाघों की गणना विशेष रूप से तैयार किए गए एम स्ट्राइप्स ईको एप से कराई जा रही है। पूरे टाइगर रिजर्व गणना के लिए 1200 कैमरे लगाए जाएंगे। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ संजय बिश्वाल ने बताया कि गोला और मोहम्मदी रेंज में बाघों की गिनती के लिए बुधवार से कैमरे लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। दोनों रेंजों में कुल 44 कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए मोहम्मदी में चार और गोला रेंज में दो कुल छह टीमें लगाई गई हैं। संवाद