{"_id":"591da4e74f1c1b864bf23da0","slug":"cadbury-box-in-mortuary-no-longer-worn-by-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गर्मी से खराब नहीं होंगे शव, मोर्चरी में लगा कैडबर बाक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गर्मी से खराब नहीं होंगे शव, मोर्चरी में लगा कैडबर बाक्स
लख्ाीमपुरख्ाीरी
Updated Thu, 18 May 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शवों को सुरक्षित रखने के लिए शासन ने की व्यवस्था
जिला अस्पताल में आने वाले लावारिस शव अब गर्मी के कारण खराब नहीं होंगे। शासन ने शवों को सुरक्षित रखने के लिए जिला अस्पताल को एक कैडेबर बाक्स दिया है, जो मोर्चरी में लगाया गया है। कैडबर बाक्स लगने से शव सात से आठ दिन तक मोर्चरी में सुरक्षित रखे रहेंगे। बाक्स की कीमत करीब चार लाख बताई जा रही है।
सीएमएस डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि शवों को सुरक्षित रखने के लिए बृहस्पतिवार को कैडबर बाक्स मोर्चरी में लगवाया गया है। उन्होंने बताया कि जनवरी में इसकी मांग शासन को भेजी गई थी। सीएमएस ने बताया लावारिस मिलने वाले शवों को तीन दिन तक मोर्चरी में रखना अनिवार्य है, जिससे यदि इस दौरान उसके घरवाले आ जाएं तो शव का पोस्टमार्टम कराके उसे घरवालों के सुपुर्द किया जा सके और तीन दिन तक घरवालों के ना आने पर पीएम के बाद उसका अंतिम संस्कार कराने की जिम्मेदारी पुलिस की होती है। सीएमएस का कहना है कि गर्मी में शव को तीन दिन तक सलामत रखना मुश्किल होता है, गर्मी के कारण तीन दिन में शव से बदबू आने लगती है। इसलिए शासन को कैडबर बाक्स की डिमांड भेजी थी, जो अब पूरी हुई है। सीएमएस ने बताया कि कैडबर बाक्स का तापमान माइनस दस डिग्री तक हो सकता है, जिससे कई दिनों तक शव सुरक्षित रखा जा सकता है।