{"_id":"583d8b844f1c1b051cde6018","slug":"cable-box-burn-gul-seven-hours-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबिल बाक्स जलने से सात घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबिल बाक्स जलने से सात घंटे गुल रही बिजली
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 29 Nov 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
बिजली सप्लाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहर करीब दो बजे शुरू हो सकी बिजली सप्लाई
मंगलवार को 32 केवीए का केबिल बॉक्स जल जाने से शहर के कई मोहल्लों की बिजली सप्लाई करीब सात घंटों तक ठप रही। सुबह के समय बिजली न होने के कारण लोगों को पानी तक मिलना मुश्किल हो गया।
एसएसबी तृतीय वाहिनी मुख्यालय के पास 33 केवीए लाइन का केबिल बाक्स शार्ट सर्किट होने के कारण मंगलवार की सुबह जल गया, जिससे नई बस्ती पावर हाउस से जुड़े मोहल्लों की बिजली सप्लाई ठप हो गई और इससे जुड़े करीब आधा दर्जन मोहल्लों को सुबह 7.30 से लेकर दोपहर दो बजे तक बिजली सप्लाई नहीं मिल सकी। सुबह के समय बिजली चले जाने से लोगों को पानी के लिए तमाम दिक्कत उठानी पड़ीं। केबिल बाक्स जलने की जानकारी होने पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद केबिल बाक्स को दुरुस्त किया, तब जाकर कहीं दो बजे बिजली सप्लाई सुचारू रूप से शुरू की जा सकी। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।