{"_id":"190d88ec246a702c9e7cd5b5766d8af0","slug":"by-investing-less-good-profit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कम निवेश करके अच्छा लाभ कमाएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कम निवेश करके अच्छा लाभ कमाएं’
पलियाकलां
Updated Tue, 12 Jan 2016 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 40 सदस्यों ने हिस्सा लिया।
शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत भवन बेलापरसुआ में किया गया। शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया गया। सभी उपस्थित समूह के सदस्यों ने समूह प्रार्थना की और इसके बाद प्रत्येक सदस्य से उसके समूह के बारे में विस्तृत जानकारी और समूह का लेखा जोखा रखने की जानकारी ली गई। ग्राम प्रधान द्वारा अपने संबोधन में समूह के माध्यम से सशक्त होने की बात कहीं गई। कहा कि समूह के सदस्य आपस मे मिलकर काम करें एवं कम निवेश करके अच्छा लाभ कमाएं।
वैभव कुमार ने बताया गया कि समूह वास्तव में महिला सशक्तीकरण का एक माध्यम है। इससे महिलाएं अपना स्वयं का व्यवसाय करके आगे बढ़ सकती हैं एवं अपने पैरो पर खड़ी हो सकती हैं। उन्होंने थारू क्षेत्र में समूह के माध्यम से हुए विकास पर प्रकाश डालते हुए गौबरौला गांव कीआरती की चर्चा की। बताया गया कि आरती ने समूह के माध्यम से ही दरी बनाने का कार्य शुरू किया और उसकी बनाई दरियों की मांग देश के साथ साथ विदेश में भी है। बृजेश कुमार द्वारा समूह के सही संचालन के पांच सूत्र बताए गए और संस्था संयोजक राजेश रस्तोगी ने समूह की आवश्यकता पर प्रकाश डाला ।