फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   By-elections will be held on the posts of two village heads and 63 gram panchayat members

Lakhimpur Kheri News: दो ग्राम प्रधान और 63 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर होगा उपचुनाव

Fri, 18 Aug 2023 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
By-elections will be held on the posts of two village heads and 63 gram panchayat members
लखीमपुर खीरी। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के आधार पर जनपद में दो ग्राम प्रधान व 63 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर उपचुनाव कराया जाएगा। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह की ओर से कार्यक्रम जारी किया गया है।
विज्ञापन


डीएम की ओर से जारी उप निर्वाचन कार्यक्रम के मुताबिक, नामांकनपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त है। नामांकनपत्रों की जांच 23 अगस्त, नाम वापसी 24 अगस्त, जबकि प्रतीक चिह्न आवंटन भी उसी दिन दोपहर तीन बजे से होगा। छह सितंबर को मतदान और 8 सितंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि ब्लॉक निघासन की ग्राम पंचायत मदनापुर व रमियाबेहड़ की ग्रापं अकठी में प्रधान के रिक्त पद पर उप निर्वाचन होगा। 63 सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त स्थानों/पदों पर उप निर्वाचन होगा। 18 अगस्त को सार्वजनिक सूचना निर्गत होगी। इस निर्वाचन कार्यक्रम की संबंधित गांवों में मुनादी के जरिये सर्वसाधारण को सूचना दी जाए। उक्त उप निर्वाचन उप्र पंचायतराज नियमावली, 1994 के अनुसार संपन्न होगा। इससे संबंधित सभी काम संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed