फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   By cooperatives Blankets will be purchased

सहकारी संस्थाओं से खरीदे जाएंगे कंबल

Mon, 23 Nov 2015 12:20 AM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 23 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
गरीबों और असहायोें को ठंड से बचाव के लिए कंबल बांटने की तैयारी शुरू दी गई है। डीएम किंजल सिंह ने इस बार सिर्फ सहकारी संस्थाओं जैसे गांधी आश्रम, यूपिका हैंडलूम, खादी आश्रम से कंबल क्रय करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए एडीएम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय क्रय समिति का गठन किया है।
विज्ञापन

कंबल वितरण के लिए प्रत्येक तहसील को पांच-पांच लाख रुपये बजट दिया गया है। जबकि सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने के लिए 50-50 हजार रुपये दिए गए हैं। कंबल वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए इस बार डीएम ने सहकारी संस्थाओं से कंबल खरीदने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

साथ ही संस्थाओं से कुटेशन भी आमंत्रित किए हैं, जिसमें लखीमपुर स्थित श्री गांधी आश्रम, यूपिका हैंडलूम, श्री गांधी विकास केंद्र, यूपी हैंडलूम शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश हस्तशिल्प विकास एवं विपणन निगम लखनऊ, खादी आश्रम लखनऊ, राज्य हथकरघा निगम लखनऊ, भारती खादी ग्र्रामोद्योग संस्थान लखनऊ, खादी एवं ग्रामोेद्योेग बोर्ड को पत्र भेजकर मानकों के मुताबिक आपूर्ति के लिए कुटेशन मांगे हैं। वहीं डीएम ने एडीएम की अध्यक्षता में क्रय समिति गठित की है, जिसमें वरिष्ठ कोषाधिकारी, एसडीएम सदर, जिला प्रोबेशन अधिकारी और महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed