फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   But the sweep hygiene

स्वच्छता पर फिर गई झाडू

Tue, 24 Nov 2015 11:24 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 24 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
But the sweep hygiene
जिले के लोहिया गांवों में स्वच्छ भारत मिशन पर ग्रहण लगता जा रहा है। यहां अधिकारियों की उदासीनता के कारण न सिर्फ योजना प्रभावित हुई है, बल्कि स्वच्छता अभियान को भी झटका लगा है। आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में 7567 के सापेक्ष महज 3200 शौचालय बन पाए हैं, 4300 से अधिक शौचालय अभी अधर में लटके हैं। ऐसे अधूरे लक्ष्य से जिले में स्वच्छता की उम्मीद करना बेमानी लग रहा है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान को लेकर केंद्र और राज्य सरकार गंभीर है। दोनों सरकारों की ओर से अभियान को सफल बनाने के लिए खीरी जिले को वित्तीय वर्ष 2015-16 में करीब 10 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। मानक के मुताबिक एक शौचालय के निर्माण पर करीब बारह हजार रुपये की धनराशि खर्च करनी है। जिले में स्वच्छ भारत अभियान के तहत मौजूदा वित्तीय वर्ष में 39 लोहिया गांवों में 7567 शौचालयों का निर्माण कराया जाना है। जिला पंचायतीराज विभाग की प्रगति रिपोर्ट के मुताबिक जिले में सिर्फ 40 फीसदी शौचालयों का निर्माण ही पूरा हो सका है। लगभग 60 फीसदी शौचालयों का निर्माण अभी बाकी है। जिससे तय समय में जिले के 39 लोहिया गांवों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालयों के निर्माण पूरा होने की उम्मीद बेमानी लगती है।
विज्ञापन

डीपीआरओ सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 का बजट जुलाई-अगस्त में ग्राम पंचायतों को रिलीज किया गया। इसके बाद से शौचालयों के निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कई ब्लाकों का दौरा कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता भी चेक की गई है। जहां दिक्कतें आ रही थीं वहां सहायक विकास अधिकारियों को दिक्कतों को दूर कर शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा कराने को कहा गया है।
निघासन में आ रही दिक्कत
निघासन ब्लाक में खैरीगढ़, गुलरिया पत्थर शाह, बोधिया कलां, हरदाई ग्राम पंचायतों में विवाद की वजह से शौचालय निर्माण में दिक्कत आ रही है। हालांकि स्वच्छता मिशन से संबंधित अधिकारियों को जल्द इन ग्राम पंचायतों में शौचालय बनवाने का निर्देश दिया गया है जिससे स्वच्छता मिशन प्रभावित न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसी रोड और नाली निर्माण अधूरा
स्वच्छता मिशन के तहत ही ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को मौजूदा वित्तीय वर्ष में गांवों के अंदर 44.32 किलोमीटर सीसी रोड और 22 किलोमीटर नाली का निर्माण कराना है, लेकिन धीमी गति के कारण निर्माण अधूरे हैं। जिला पंचायतराज विभाग के आंकड़े  के अनुसार अभी 22.16 किलोमीटर सीसी रोड और नौ किलोमीटर नाली का निर्माण हो पाया है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को भी इन्हीं चार महीनों में निर्माण कार्य पूरे करने हैं।

यहां हो रही प्रगति
कुंभी ब्लाक में बगहा, मितौली में भगवतीपुर, लखीमपुर में मूसेपुर खुर्द और पिपराकरमचंद, धौरहरा के नयागांव, बेहजम के बनिका मुड़िया और बांकेगंज में शौचालय बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। डीपीआरओ ने इन गांवों का दौरा कर जल्द निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed