फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Businessman murder case Servant and close businessman in police custody

व्यापारी हत्याकांड: नौकर और चार करीबी हिरासत में, दिल्ली से भी जुड़ रहे तार, सीसीटीवी फुटेज में दिखा कुछ ऐसा

Tue, 02 Jul 2024 04:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 02 Jul 2024 04:23 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में भानपुरी खजुरिया के हार्डवेयर व्यापारी कृष्ण कुमार की हत्या के मामले के तार दिल्ली से जुड़ रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद दिल्ली नंबर की गाड़ियों के खजुरिया आने की बात सामने आई है। पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Businessman murder case Servant and close businessman in police custody
व्यापारी कृष्ण कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले के भानपुरी खजुरिया के हार्डवेयर व्यापारी कृष्ण कुमार उर्फ बबलू सेठी की हत्या के पीछे बड़ी साजिश के संकेत मिले हैं। व्यापारी के मकान के इर्दगिर्द की दुकानों, निजी बस स्टैंड और खजुरिया चौराहे के पास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद दिल्ली नंबर की गाड़ियों के शनिवार की रात खजुरिया पहुंचने की बात सामने आई है। गौरीफंटा थाना, पलिया थाना, संपूर्णानगर थाना और क्राइम ब्रांच की टीमें जुटी हैं।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शनिवार की देर रात 12 और एक बजे के बीच में बबलू सेठी की हत्या की गई है। हत्यारों ने नाक-मुंह दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने 20 साल से नौकरी करने वाले नौकर राम समेत बबूल सेठी के नजदीकी चार व्यापारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस टीमें अप्रैल, मई और 29 जून तक व्यापारी के दोनों मोबाइल पर आए कॉल्स की सीडीआर निकलवा रही है। व्यापारी के दोनों मोबाइल कब्जे में लिए गए हैं। माना जा रहा है कि बबलू की हत्या के तार दिल्ली से जुड़ रहे हैं। वारदात के लिए कई माह पहले प्लानिंग की गई है। इधर, पुलिस ने सोमवार सुबह व्यापारी के नौकर राम को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ के बाद बबलू के चार नजदीकी व्यापारियों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीमों ने दिनभर सभी से पूछताछ की। देर शाम को तीन व्यापारियों को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है लेकिन नौकर राम और एक अन्य व्यापारी अभी तक हिरासत में हैं। हिरासत में लेकर छोड़ने वाले व्यापारी खजुरिया के आसपास क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस टीमों ने व्यापारी के मकान के इर्द-गिर्द दो दुकानों के पास के सीसीटीवी कैमरों के साथ निजी बस स्टैंड के पास कैमरा और एक खजुरिया चौराहे के पास के कैमरे खंगाले हैं।    

नौकर बोला- घर पर कभी कोई नहीं आता था
बबलू सेठी के नौकर राम ने बातचीत में बताया कि शनिवार रात लगभग 11:30 बजे इंडिया के मैच जीतने की बधाई फोन पर भैया ने दी थी। रविवार सुबह उनके हत्या की सूचना मिली थी। व्यापारी के घर में ही सोने वाला नौकर ओम प्रकाश 28 जून को बीमारी का हवाला देकर घर गया था। वह 5-6 माह से दुकान पर दिहाड़ी पर काम करता था। ओमप्रकाश ने बताया कि सेठ जी को पेट दर्द, ब्लड प्रेशर की बीमारी थी। घर पर कभी कोई नहीं आता था, न कभी झगड़ा की बात सामने आई।

नौकरानी से फिर पूछताछ
पुलिस ने नौकर राम के साथ नौकरानी से फिर पूछताछ की। कई घंटे पूछताछ के बाद नौकरानी को छोड़ दिया। नौकरानी ने बताया कि सेठ जी रोज शाम को अपने घर की कुंडी बंद नहीं करते थे। कई बार कहा भी लेकिन उन्होंने कभी कुंडी बंद नहीं की। रविवार सुबह जब वह घर गई तो पूर्व की भांति कुंडी खुली थी, अंदर गई तो ऊपर कमरे में सेठ जी का शव पड़ा था। 

हत्या में किसी करीबी का हाथ, खुलासा जल्द: आईजी
आईजी प्रशांत कुमार सोमवार की रात नौ बजे खजुरिया स्थित व्यापारी के आवास पहुंचे। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आईजी ने बताया कि सेठी की हत्या की पुलिस गहनता से जांच कर रही है। जांच में सामने आया है कि व्यापारी की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। घर में आने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है। जबरन कोई घुसा नहीं। ऐसे में किसी करीबी का हाथ लग रहा है। खुलासा जल्द होगा। 

इस दौरान एसपी गणेश प्रसाद साहा, एएसपी नैपाल सिंह, पलिया सीओ यादवेंद्र यादव मौजूद रहे। वहीं आईजी के आने की सूचना पर सोमवार रात लगभग 9 बजे खजुरिया प्रधान प्रभुनाथ, व्यापार मंडल अध्य्क्ष ऋषिकेश सिंह, विनय गुप्ता, मन्तु गुप्ता, अनिल सहित दर्जनों व्यापारी और व्यापारी के रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए थे।

बाजार खुला, व्यापारियों में हत्याकांड की रही चर्चा 
सोमवार को खजुरिया का बाजार रोज की तरह खुला। रविवार को साप्ताहिक बंदी की वजह से बंद था। दुकानें खुलीं तो हर जगह व्यापारी के हत्याकांड की चर्चा रही। कुछ लोग हत्या के पीछे लूट की आशंका जता रहे हैं, तो कुछ लेनदेन को लेकर हत्या की बात कह रहे हैं। कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में दिल्ली नंबर की एक गाड़ी आती दिखी है। सोमवार को गौरीफंटा पुलिस भी खजुरिया पहुंची और लोगों से कई बिंदुओं पर पूछताछ करने में जुटी रही।

एएसपी नैपाल सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे को लेकर तीन टीमों को लगाया गया है। पुलिस की स्वाट टीम, क्राइम ब्रांच व थाने की टीम कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। साथ ही सीडीआर भी खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed