फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Businessman murder case: Police suspect... there were two to three murderers, they were close to the businessman.

व्यापारी हत्याकांड : पुलिस को अंदेशा... दो से तीन थे हत्यारे, व्यापारी के करीबी थे

Mon, 01 Jul 2024 05:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Businessman murder case: Police suspect... there were two to three murderers, they were close to the businessman.
खजुरिया में घटना के बाद मृतक व्यापारी के घर के बाहर जमा भीड़।
सम्पूर्णानगर। भानपुरी खजुरिया में हार्डवेयर व्यापारी बबलू सेठी की हत्या से व्यापारियों में दहशत है। जिस तरह से हत्यारों ने वारदात की है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। जिस कमरे में शव मिला, उसकी पड़ताल में यह बात सामने आई है कि हत्या करने वाले से दो से तीन लोग होंगे। पुलिस को अंदेशा है कि हत्यारे व्यापारी के करीबी हो सकते हैं। हत्या के पीछे रुपयों का लेनदेन अहम कारण माना जा रहा है। वारदात के बाद पुलिस ने बाजार क्षेत्र के कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। पुलिस का दावा है कि कई क्लू मिले हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह एसी वाले कमरे की छानबीन में देखा गया कि बेड पर तीन खाने के टिफिन थे। कढ़ाई में पनीर की सब्जी थी। सब्जी इतनी थी, तीन से चार लोग खा सकते थे। शनिवार की देर शाम नौकरानी ज्ञान देवी व्यापारी के अकेले के लिए आलू-गोभी की सब्जी बनाकर आई थी। सात रोटियां सेकी थीं। बेड पर दो थाली रखी थीं। उनको देखकर लग रहा था कि खाना खाने के बाद वहीं हाथ भी धुले गए। एक साफ थाली रखी थी।
विज्ञापन

तीन स्टील के गिलास रखे थे। पानी की एक बोतल बेड के पास रखी थी। वह आधी भरी थी। काले रंग की पॉलिथीन में भी कुछ रखा था, मगर उसका पता नहीं चल पाया। इन सब चीजों को देखकर पुलिस ने अंदेशा जताया है कि हत्यारे दो से तीन थे और व्यापारी के करीबी थे। इसके अलावा कमरे में बक्सा खुला था। कंबल-रजाई बाहर फर्श पर पड़ी थी। बक्से से रजाई का आधा हिस्सा लटक रहा था। इसी कमरे में दो मोबाइल चार्जिंग पर लगे थे। एसी का स्विच ऑन था। दीवार पर टंगा टीवी बंद था, जबकि छोटे बेड पर व्यापारी का वॉलेट पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन में यह भी मालूम हुआ कि व्यापारी बबलू सेठी अपने मकान के द्वितीय तल के कमरे में रहते थे। उनका शव पहले कमरे में बेड पर मिलाष हाथ- पैर, मुंह कपड़े से बांधे गए थे। कमरे में बेड से लगा कूलर-पंखा भी चलता मिला। कमरे में रखे बक्से व अलमारी खुली और बेड का समान बिखरा था। इस कमरे के बगल में दूसरा एसी वाला कमरा है। दोनों कमरों में रखे कपड़े व बिस्तर बिखरे थे।


करोड़ों की संपत्ति वाले बबलू ब्याज पर उठाते थे मोटी रकम, नेपाल करेंसी भी बदलते थे
रविवार लगभग सुबह आठ बजे खजुरिया चौराहे पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब व्यापारियों को यह मालूम हुआ कि व्यापारी बबलू सेठी की हत्या हो गई। खजुरिया बाजार के व्यापारियों ने बताया कि बबलू सेठी विगत कई वर्षों से हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। ब्याज पर पैसे बांटने, व्यापार में उधारी देने, लेनदेन के साथ नेपाली करेंसी बदलने का भी काम करते थे। वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक थे। वर्षों से विश्वास पात्र दो नौकर काम में उनका सहयोग करते थे। एएसपी नेपाल सिंह ने बताया कि हर एंगल से जांच की जा रही है। सीओ के साथ दो टीमें जांच में जुटी हैं। स्वाट, फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। लूट हुई है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

50 साल पहले पिता यहां आकर बसे और हार्डवेयर का कारोबार जमाया
मूलरूप से हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले लाला खेमचंद सेठी करीब 50 साल पहले संपूर्णानगर के खजुरिया में आकर बसे थे और उन्होंने हार्डवेयर का काम जमाया था। वह नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भी बने थे। कुछ साल पहले उनके निधन के बाद बबलू सेठी ने कारोबार संभाला और कारोबार को और बढ़ाया। सोनीपत स्थित घर में व्यापारी की पत्नी, एक बेटा व छोटा भाई रहते हैं।


दस वर्षों से ज्ञान देवी बना रही थीं खाना

व्यापारी की नौकरानी ज्ञान देवी ने बताया कि वह दस वर्षों से बबलू सेठी के घर खाना बनाने का काम कर रही हैं। उसके अलावा उनकी दुकान पर हजारा क्षेत्र के दो नौकर भी काम करते हैं। शनिवार की रात वह आठ बजे खाना बनाकर घर चली गईं। रविवार सुबह करीब आठ बजे जब खाना बनाने आईं, तब उनका शव बिस्तर पर शव पड़ा था।

नौकर-नौकरानी से पुलिस ने की पूछताछ
दो दिन से नहीं आने वाला नौकर ओमप्रकाश रविवार को मौके पर पहुंचा। दूसरा नौकर राम भी आया था। पुलिस ने नौकर ओमप्रकाश से पूछताछ की है। पुलिस को बताया कि तबीयत खराब थी, इसलिए दो दिन नहीं आया। 20 साल से यहीं नौकरी करता है। नौकरानी से भी पुलिस ने पूछताछ की है।

पुलिस ने तीन संदिग्ध उठाए, पूछताछ
पुलिस ने अभी तक तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अन्य स्रोतों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। अभी एक दो और संदिग्धों से पूछताछ हो सकती है।

------------------------


थाना प्रभारी की जांच में प्रथम दृष्टया हत्या होने की पुष्टि हुई है। लूट की आशंका कम लग रही है। हर एंगल से जांच की जा रही है। जांच में गिरवी गांठ रखकर ब्याज पर पैसे देने में कुछ विवाद सामने आए हैं। जांच में पुलिस को कुछ जानकारी मिली हैं। एएसपी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। टीम हर एक पहलू को बारीकी से जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा होगा।

गणेश प्रसाद साहा, एसपी खीरी

खजुरिया में घटना के बाद मृतक व्यापारी के घर के बाहर जमा भीड़।

खजुरिया में घटना के बाद मृतक व्यापारी के घर के बाहर जमा भीड़।

खजुरिया में घटना के बाद मृतक व्यापारी के घर के बाहर जमा भीड़।

खजुरिया में घटना के बाद मृतक व्यापारी के घर के बाहर जमा भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed