फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bus reached Lakhimpur from Dehradun without fitness, seized

Lakhimpur Kheri News: बिना फिटनेस देहरादून से लखीमपुर पहुंची बस, सीज

Mon, 23 Sep 2024 03:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Bus reached Lakhimpur from Dehradun without fitness, seized
बस सीज कर चालक से पूछताछ करते प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र।
लखीमपुर खीरी। बिना परमिट के उत्तराखंड के देहरादून से नेपाल जा रही एक अनफिट निजी बस को लखीमपुर में सीज किया गया है। बस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बस में मानक से अधिक सवारियां भी बैठी थीं। इसके अलावा अफसरों ने दो और बसों को सीज किया है।
विज्ञापन

प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र और रोडवेज एआरएम गीता सिंह ने रविवार को गोला-मोहम्मदी-फरधान मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि गोला मार्ग पर मनिकापुर चौकी के पास देहरादून से आई बस को रोका गया। बस 15 सीटर थी, लेकिन सवारियां 25 बैठी थीं। कुछ सवारियों को नीचे फर्श पर बिठाया गया था।
विज्ञापन

बस चालक के पास न तो फिटनेस प्रमाणपत्र था और न ही परमिट। बस को सीज कर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बस की सवारियों को दूसरे वाहन से भेजा गया। इसके अलावा दो और बसों को सीज किया गया है। इस माह में 30 से अधिक वाहनों के चालान व सीज किए जा चुके हैं। प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ने कहा है कि जनपद में बिना फिटनेस के कोई गाड़ी मिलती है तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed