{"_id":"68092d91fc1521337209f509","slug":"bus-company-manager-found-unconscious-declared-dead-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-144219-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अचेतावस्था में मिला बस कंपनी का मैनेजर मृत घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अचेतावस्था में मिला बस कंपनी का मैनेजर मृत घोषित
विज्ञापन
पलिया के मृतक बलविंदर का फाइल फोटो।
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। पलिया की एक बस कंपनी में मैनेजर अचानक गिर गया और अचेतावस्था में पड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लेकर सीएचसी पहुंची। यहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पीलीभीत जिले की तहसील पूरनपुर के कबीरगंज निवासी 40 वर्षीय बलविंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह पलिया में एक बस कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। बताया जाता है कि रोजाना की तरह वह सुबह करीब आठ बजे बस कंपनी के ऑफिस जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पलिया के निजी बस अड्डे के सामने सड़क पर वह अचानक गिर गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना बस कंपनी के मालिक समेत परिजनों को दी गई। पलिया थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। संवाद