फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   burned dead body found

गन्ने के खेत से ग्रामीण का अधजला शव मिला

Sat, 19 Sep 2020 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
burned dead body found
burned dead body found
धौरहरा। गन्ने के खेत में ग्रामीण का अधजला शव मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग शव देखकर बिलख पड़े। घर वालों ने अज्ञात लोगों पर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के ग्राम बैबहा मजरा पसियनपुरवा निवासी रंगीलाल (50) शुक्रवार की सुबह घर से निकले थे, लेकिन वह नहीं लौटे। दोपहर बाद उनका शव गांव के बाहर संजय भार्गव के खेत में अधजला बरामद हुआ। सूचना पर परिवार के लोग तमाम ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। शव देख उनमें चीखपुकार मच गई। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव देखने से लगा कि किसी ने रंगीलाल भार्गव को जलाकर संजय के खेत में डाला है। वहीं घर वालों ने भी जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सड़क किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी
मितौली। ओदारा मार्ग पर एक अज्ञात शव देखे जाने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ग्राम आलपुर के ग्रामीण सुबह खेतों की ओर जा रहे थे। तभी उनकी गांव के पश्चिम ओदारा मार्ग पर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसओ अनिल कुमार सैनी मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed