फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bullion shopkeeper shot himself with a gun

सर्राफा दुकानदार ने तमंचे से खुद को गोली मारकर जान दी

Wed, 13 Jul 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bullion shopkeeper shot himself with a gun
घटनास्थल पर परिजनों से जानकारी लेते सीओ - फोटो : LAKHIMPUR
सिकंद्राबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव में एक सर्राफा व्यापारी ने मंगलवार की सुबह खुद को तमंचे से गोली मारकर जान दे दी। बताया गया कि व्यापारिक लेन देने के मामले की वजह से वह तनाव में रहता था। हालांकि, परिजन ने लेनदेन की बात से इनकार करते हुए पुत्र के मानसिक तनाव में रहने की बात कह रहे हैं। उधर, पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा बरामद कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। फॉरेंसिक यूनिट समेत पुलिस की टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब छह बजे ऋषिकांत पांडेय (28) पुत्र अशोक कुमार पांडेय ने अपने ही कमरे में तमंचे से खुद को गोली मार ली। माथे पर सटाकर गोली मारने से उसका सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजन का कहना है कि जान देने से पहले अपने एक साल के बच्चे को दुलार किया। उस समय उसकी पत्नी किसी दूसरे काम में व्यस्त थी। गोली की आवाज सुनकर जब तक परिजन कमरे में पहुंचे तब तक वह दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन

घटना से परिवार दहशत और मातम में है। पिता अशोक कुमार पांडेय ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक आदित्य कुमार गौतम, एसओ देंवेंद्र कुमार गंगवार ने फोरेंसिक यूनिट की टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके पर मौजूद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर तमंचे को अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी सराफा दुकानदार से लेनदेन के कारण था तनाव में
ग्रामीणों के मुताबिक, उमरपुर गांव निवासी ऋषिकांत पांडेय किसी सराफा दुकानदार से लेनदेन के कारण मानसिक तनाव में थे। उनका इलाज भी चल रहा था। इसी कारण वह पिछले तीन चार महीने से दुकान भी नहीं खोल रहे था। कभी कभार ही दुकान पर जाते थे। अधिकांश दिनों में दुकान बंद ही रहती थी। चर्चा यह भी है कि किसी सर्राफा दुकानदार से लेनदेन के कारण वह परेशान रहते थे। हालांकि परिजन ने ऐसी किसी बात से इनकार किया है। पुलिस को लिखित सूचना देते हुए मामले में परिजन ने आवश्यक कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

‘उमरपुर गांव निवासी युवक ऋषिकांत पांडेय ने मानसिक तनाव के चलते खुद को गोली मारकर जान दे दी। परिजन के मुताबिक उसकी मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था। परिजन ने इलाज के पर्चे भी दिखाए हैं। मामले की जांच की जा रही है। परिजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। ’
- आदित्य कुमार गौतम, थाना प्रभारी नीमगांव

मौके पर पुलिस को मिला तमंचा

मौके पर पुलिस को मिला तमंचा- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed