{"_id":"591ef7334f1c1bd81af229f9","slug":"bullion-market-closed-against-loot-murder-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट, हत्या की वारदातों के खिलाफ बंद रहा सराफा बाजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट, हत्या की वारदातों के खिलाफ बंद रहा सराफा बाजार
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 19 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन, डीएम और एसडीएम को दिया ज्ञापन
विभिन्न शहरों में सर्राफा कारोबारियों के साथ हो रही लूटपाट और हत्या की घटनाओं के विरोध में शहर के सर्राफा कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। सर्राफा व्यवसायियों ने शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का संबोधित चार सूत्री मांगों का एक ज्ञापन डीएम को सौंपा।
सर्राफा वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पूर्व निर्धारित प्रदेश बंद के तहत सर्राफा कारोबारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर सराफा बाजार में इकट्ठा हुए और नरेंद्र मोहन गुप्त की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक में सदस्यों ने लखनऊ, वाराणसी, मथुरा, बस्ती, आगरा, लखीमपुर आदि शहरों में सर्राफा व्यवसायियों के साथ हुई लूटपाट की कड़ी निंदा की और सरकार से मांग की कि अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और व्यापारियों की सुरक्षा की जाए।
सराफा कारोबारियों ने जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां डीएम कार्यालय के सामने कुछ देर तक धरना देने के बाद अपनी चार सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम और एसपी को दिया। ज्ञापन में मांग की गई कि सभी आपराधिक घटनाओं का शीघ्र पर्दाफाश किया जाए। अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
लखीमपुर के व्यवसायी उमेश चंद्र गुप्त उर्फ छोटे सर्राफ के घर पर हुई डकैती की घटना में लूटा हुआ माल बरामद करने, सर्राफा व्यवसायियों के प्रतिष्ठान की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, व्यवसायियों और उनके परिवार के लोगों को सुरक्षा के मद्देनजर प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग की।
प्रदर्शन में हरिश्याम गुप्ता, संजय गुप्ता सर्राफ, आलोक रस्तोगी, सुमित गुप्ता, दिनेश गुप्ता, राजा अतिन गर्ग, विकास पुरी, सचिन गुप्ता, राजकमल गुप्ता, उमेश चंद्र गुप्त, पारस गुप्त, संदीप रस्तोगी आदि सर्राफा व्यवसायी मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। मथुरा, लखनऊ और वाराणसी में सराफा व्यापारियों से हुई करोड़ों के जेवरातों की लूट और हत्या की घटनाओं के विरोध में उप्र सराफा एसोसिएशन के प्रदेश बंद आह्वान पर नगर में सर्राफा व्यापारियों की दुकानें बंद रहीं। जबकि सहालगों की वजह कुछ दुकानें खुली रहीं। सराफा व्यापारी संगठनों ने एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी को ज्ञापन देकर घटनाओं के खुलासे और सर्राफा व्यापार ियों की सुरक्षा की मांग की है।
सराफा कमेटी द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि मथुरा में बेखौफ बदमाशों ने दो सराफा व्यापारियों की हत्या कर करोड़ों के आभूषण लूट लिए। इससे पूर्व लखनऊ में सराफा व्यापारी को गोली मारकर आभूषण लूटे गए। वाराणसी में भी इसी तरह की घटना सराफा व्यापारी के साथ हुई। इन घटनाओं से सराफा व्यापारी खौफजदा हो गए हैं। ज्ञापन में घटना के शीघ्र खुलासे और खुलासा न होने पर प्रदेश एशोएिशन के आह्वान पर अनिश्चितकालीन बंदी करने की चेतावनी दी गई है। इस मौके पर सराफा कमेटी अध्यक्ष रामचंद्र रस्तोगी, महामंत्री विवेक गुप्ता, आनंद सोनी, आदर्शसोनी, अविनाश मराठा, सचिन रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
सराफा व्यापारी मंच ने नगर में बाइक रैली निकाली और एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में बनारस, इलाहाबाद, मथुरा में सर्राफा कारोबारियों को निशाना बना कर डकैती, हुई हत्याओं के खुलासे की मांग की गईं। लिखा गया है कि सराफा बाजारो में सुबह शाम पोलिस पेट्रोलिंग करायी जाए, सर्राफा कारोबारियों को शस्त्र लाइसेंस दिए जाये, दोषियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार कर माल बरामद कर कठोर कार्यवाही की जाये, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाया जाए। इस मौके पर अध्यक्ष राजकुमार राजपूत, मंत्री अतुल राजपूत, श्याम नारायण सोनी, कृष्णगोपाल राजपूत, अभिषेक राजपूत, संजीव राजपूत, मुन्ना लाल राजपूत, दीपक बोझिया, अंकित राजपूत, विपिन राजपूत आदि मौजूद रहे।