फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bullion is traded off against the inevitability of PAN

पैन कार्ड की अनिवार्यता के खिलाफ बंद रहा सराफा कारोबार

Wed, 10 Feb 2016 06:19 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 10 Feb 2016 06:19 PM IST
विज्ञापन
Bullion is traded off against the inevitability of PAN
दो लाख रुपये या उससे अधिक के आभूषणों की खरीद पर पैन नंबर की अनिवार्यता के खिलाफ सराफा कारोबार बुधवार को पूरी तरह बंद रहा। सराफा कारोबारियों ने इसे अव्यवहारिक बताते हुए सांसद अजय मिश्र टेनी को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी सराफा वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार के मुताबिक बंदी शत प्रतिशत कामयाब रही है। सराफा कारोबारियों की इस हड़ताल से जिले में करीब चार करोड़ का कारोबार ठप रहा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत जिले में लखीमपुर खीरी सराफा वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जिले भर के सराफा कारोबारियों ने बुधवार को अपना व्यवसाय बंद रखा। अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर शहर के सराफा कारोबारी बाजार में इकट्ठे हुए और बैठक कर दो लाख या उससे अधिक के आभूषणों की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता पर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि दो लाख रुपये या इससे अधिक के आभूषणों की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता अव्यवहारिक है। भारत एक कृषि प्रधान देश है। कृषि उत्पादन से होने वाली आयकर मुक्त है। 60 करोड़ से अधिक लोग कृषि कार्य से जुड़े हैं। ऐसी स्थिति में किसान के पास पैन कार्ड होना जरूरी नहीं है। किसान अपने पारिवारिक, मांगलिक कार्यक्रमों के लिए जेवर खरीदने में पैन कार्ड उपलब्ध नहीं करा सकता। देश में महिलाएं अपनी छोटी-छोटी बचत करके अपने बच्चों के भविष्य के लिए जेवर खरीदती हैं। उनके पास पैन कार्ड होना जरूरी नहीं है। देश में करीब 14 करोड़ लोग ही पैन कार्ड धारक हैं। यह आबादी का मात्र 11 प्रतिशत है। ऐसे में लोग कहां से पैन कार्ड दे पाएंगे।
बैठक के बाद सराफा कारोबारी जुलूस के रूप में शहर भ्रमण करते हुए सांसद अजय कुमार मिश्र टेनी के संसदीय कार्यालय पहुंचे और सांसद को अपनी मांगों से संबधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि पैन कार्ड की उपयोगिता से अनभिज्ञ ग्रामीण अंचल के सराफा व्यापारियों का प्रशासनिक अधिकारी शोषण शुरू कर देंगे। उन्होंने मांग की कि सोना बहुमूल्य धातु है और स्वर्णाभूषण सामाजिक और वैवाहिक कार्यक्रमों का मुख्य अंग है। सोने पर दो लाख की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता का नियम वापस लिया जाए।
हड़ताल के कारण सराफा दुकानों पर ताला लटका रहा। शादी विवाह का सीजन होने के बावजूद लोग हड़ताल के कारण आभूषणों की खरीदारी नहीं कर सके। सराफा कारोबारियों की बंदी के कारण जिले भर में करीब चार करोड़ का सराफा व्यवसाय प्रभावित हुआ है।

मोहम्मदी। राष्ट्रीय सराफा कमेटी के आह्वान पर कस्बे के सराफा एसोसिएशन ने पूर्ण बंदी रखकर केंद्रीय वित्तमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अध्यक्ष कामद कुमार रस्तोगी, महामंत्री धीरेंद्र नाथ गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामजी गुप्ता, उत्तम कुमार गुप्ता, गौरव रस्तोगी, आशुतोष रस्तोगी, विशाल गुप्ता, महेंद्र राठौर, वैभव कुमार रस्तोगी, अंकित मेहरोत्रा, आकाश मेहरोत्रा, सुशील चंद्र वर्मा, संजय मेहरोत्रा, पुनीत खन्ना, अजय कुमार मिश्रा, अतुल रस्तोगी, अंगद रस्तोगी, संजेश रस्तोगी, सुशील कुमार गुप्ता, जितेंद्र कुमार आदि सराफा व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed