फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bullet fired in drain dispute, former block pramukh's grandson injured

Lakhimpur Kheri News: नाली के विवाद में चली गोली, पूर्व ब्लॉक प्रमुख का पोता घायल

Thu, 19 Jun 2025 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bullet fired in drain dispute, former block pramukh's grandson injured
फूलबेहड़ / शारदानगर। पतरासी गांव में बृहस्पतिवार दोपहर नाली में पाइप डालने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। इस बीच फायरिंग में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पोते के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने मय बंदूक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांव में तनाव बना है।
विज्ञापन


शारदानगर थाना क्षेत्र के गांव पतरासी निवासी प्रज्ञानंद वर्मा और पूर्व ब्लाॅक प्रमुख हरिवंश लाल वर्मा के मकान आमने-सामने हैं। बृहस्पतिवार सुबह मार्ग किनारे बन रही नाली में प्रज्ञानंद का भाई संदीप पाइप डालने लगा। इस पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे विमलेश वर्मा और उनके घर वालों ने आपत्ति जताई। आरोप है कि विमलेश पक्ष के लोगों ने ट्रैक्टर से संदीप के घर की दीवार में टक्कर मार दी और उसे घेर लिया।
विज्ञापन

विरोध में संदीप का भाई प्रज्ञानंद छत पर चढ़ गया और लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। इससे पैर में गोली लगने से पूर्व ब्लाॅक प्रमुख हरिवंश लाल वर्मा का पोता मोहित वर्मा पुत्र राजेश घायल हो गया। शारदा नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक शारदा नगर ब्रजेश कुमार मौर्य ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पड़ोसियों के बीच जमीनी और राजनैतिक रंजिश की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed